हरियाणाः भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन में खट्टर सरकार

हरियाणा की खट्टर सरकार ने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी कमर कस ली है, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए हैं।

Janbhawana Times

राज्य में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं होने का संकल्प प्रकट करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि भ्रष्टाचार को नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। कुरुक्षेत्र में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है और जो ऐसी गतिविधियों में शामिल होंगे उन्हें नहीं बख्शा जाएगा।

आगे की रणनीति के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य के मुख्य सचिव की अगुवाई में एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनायी गयी है जिसमें अन्य शीर्ष नागरिक एवं पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खट्टर सरकार पर ये आरोप लगाया था कि राज्य में भ्रष्टाचार नियंत्रण के बाहर चली गयी है। और राज्य सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। जिसके बाद सीएम खट्टर एक्शन में नजर आ रहे हैं।

calender
07 April 2022, 02:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो