जगाधरी: मंडी में पोर्टल पर रही दिक्कतों को लेकर भारतीय किसान संघ की बैठक आज जगाधरी में हुई

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष पिंटू राणा ने बताया कि मंडी में धान को बेचने में किसानों को बहुत समस्या आ रही है।

calender

संबाददाता- राजीव मेहता (जगाधरी, हरियाणा)

हरियाणा। किसानों को मंडी में पोर्टल पर रही दिक्कतों को लेकर भारतीय किसान संघ की एक बैठक सोमवार को अनाज मंडी जगाधरी में हुई। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष पिंटू राणा ने बताया कि मंडी में धान को बेचने में किसानों को बहुत समस्या आ रही है।

जिसमें किसानों के साथ धोखाधड़ी हो रही है। उन्होंने कहा कि फसल किसी किसान की है और पोर्टल किसी के नाम है। यह समस्या लगातार तीन साल से हो रही है। इस समस्या का सरकार द्वारा अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

जबकि सरकार को पिछले 3 साल से समस्या के बारे में अवगत कराया जा रहा है। इसके बावजूद भी सरकार ने किसानों की कोई बात नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो वरना किसान वर्ग सड़क पर आ जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसलिए सरकार को किसानों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अपराधी लोग कही-कहीं पोर्टल करा रहे हैं। जबकि उस किसान को जिसके खेत में धान है उसको यह भी नहीं पता चलता कि मेरा पोर्टल किसने करवा लिया है।

और वह पोर्टल अन्य राज्यों के किसानों ने भी दो नंबर से करा लिया है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग है कि जब भी इस पोर्टल पर धान की आवक हो, भुगतान पोर्टल वालों को ना दिया जाए। बल्कि उस किसानों को दिया जाए जिसके नाम वह जमीन है। जिसके नाम ओपन हुआ है।

हम सरकार से निवेदन करते हैं जो लोग उसमें कोई किसान हो, चाहे कोई सरकारी कर्मचारी हो, अधिकारी हो उसके खिलाफ सरकार कानूनी कार्रवाई करें। जिससे किसान को अपनी फसल बेचने में किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान शामिल रहें।

First Updated : Monday, 03 October 2022