झारखंड: शादी से इनकार के बाद युवक ने लड़की को जिंदा जलाया

झारखंड के दुमका में एक 19 वर्षीय युवती को एक शादीशुदा व्यक्ति ने जला कर हत्या करने का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश राउत युवती से शादी करना चहता था लेकिन पीड़िता ने इससे इनकार कर दिया।

calender

दुमका: झारखंड के दुमका में एक 19 वर्षीय युवती को एक शादीशुदा व्यक्ति ने जला कर हत्या करने का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश राउत युवती से शादी करना चहता था लेकिन पीड़िता ने इससे इनकार कर दिया। वहीं अब यह भी जानकारी सामने आ रही है कि युवती का किसी अपने परिचित व्यक्ति से दोस्ती था। जिससे आरोपी राउत भड़का हुआ था और उसने मौका पाकर युवती को जला कर मारने का प्रयास किया। पीड़ित युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई है। पीड़िता के परिजन ने बताया कि आरोपी उनकी लड़की से जबरन शादी करना चाहता था, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया था। जिसके बाद आरोपी ने बदला लेने के लिए लड़की को मारने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया है।

मामा के पास रहकर स्नातक की तैयारी कर रही थी युवती 

मृतक युवती मामा के घर पर रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त वह अपनी नानी के साथ सो रही थी। इसी बीच आरोपी राजेश राउत ने मौका पाकर घर घुसा और युवती पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। जब तक पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया वह 70 प्रतिशत जल चुकी थी। जिसके कारण उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के दिए आदेश 

सीएम हेमंत सोरेन ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई जिसके बाद उन्होंने संबधित अधिकारियों से फोन कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये।

First Updated : Friday, 07 October 2022