मध्य प्रदेश: जबलपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काम कर रहे दो कर्मचारी बुरी तरह झुलसे, एक की हालत गंभीर

अधारताल इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात एक पेंट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर तीन कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए है

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर की है, जहां अधारताल इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात एक पेंट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर तीन कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए है। घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिसमें से केदारनाथ नामक बुजुर्ग कर्मचारी की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। सूचना मिलने पर पहुंचे नगर निगम के दो दमकल वाहनों की मदद से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आग शार्ट सर्किट से लगी -

वहीं नगर निगम दमकल शाखा के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र अधारताल में संजीव गुप्ता की पेंट की फैक्ट्री स्थित है, जिसमें बीती रात शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से देखते ही देखते आग भड़कने लगी।

उठते धुंए और आग की लपटों को देखकर आस-पास के लोगों ने तत्काल नगर निगम के दमकल विभाग को घटना को सूचना दी। सूचना मिलते ही करीब 10 मिनट में ही दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंच गए।

फैक्ट्री में तीन कर्मचारी थे -

बताया जा रहा है कि जिस समय फैक्ट्री में आग लगी उस समय फैक्ट्री के अंदर दो कर्मचारी काम कर रहे थे, जबकि चौकीदार फैक्ट्री के बाहर बैठा हुआ था। वहीं आग बुझाने के दौरान कर्मचारी केदारनाथ राय और राजाराम समेत एक अन्‍य कर्मचारी आग की चपेट में आकर झुलस गए, जिसमें केदारनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मात्र 10 मिनट में पहुंचे दमकल -

बता दें कि आग लगने की खबर मिलते ही आईएसबीटी और रांझी से दमकल वाहन भिजवाए गए थे। जिसके कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना आग और फैल सकती थी।

खबरें और भी हैं...

 

मध्य प्रदेश: रतलाम जिले में तीन घंटे के अंतराल में हुए दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, तीन घायल

calender
18 January 2023, 04:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो