मध्य प्रदेश: जबलपुर की बेटी खुशी की गोंड चित्रकला को प्रधानमंत्री मोदी ने भी सराहा, केंद्रीय विद्यालय का बढ़ाया गौरव

दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान जनजातीय चित्रकला को जबलपुर की बेटी खुशी ने पीएम मोदी के सामने पेश किया। गोंड चित्रकारी जिस खूबसूरती से की गई थी उसे प्रधानमंत्री ने भी खूब सराहा।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान जनजातीय चित्रकला को जबलपुर की बेटी खुशी ने पीएम मोदी के सामने पेश किया। गोंड चित्रकारी जिस खूबसूरती से की गई थी उसे प्रधानमंत्री ने भी खूब सराहा। सिर्फ यही नहीं खुशी ने अपनी कला के अलावा संभाग के अन्य विद्यार्थियों के चित्रकला को प्रभावी प्रस्तुतीकरण दिया।

खुशी यादव केंद्रीय विद्यालय खमरिया कक्षा दसवीं की छात्रा है। बता दें कि खुशी को गोंड चित्रकारी ने राष्ट्रीय स्तर की पहचान दी। वहीं खुशी ने बताया कि पीएम मोदी उनके काउंटर पर आए जहां उन्होंने चित्र की प्रदर्शनी लगाई हुई थी। खुशी ने उन्हें गोंड चित्रकारी के अलावा अन्य साथियों की मधुबनी चित्रकला के बारे में बताया। पीएम मोदी ने कला को सराहा।

खुशी के प्राचार्य गुरमीत सिंह (केन्द्रीय विद्यालय खमरिया) ने बताया कि खुशी पिछले कई सालों से चित्रकारी कर रही है। उसका चयन कला उत्सव के जरिए हुआ। जिसमें प्रारंभिक स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक वह जीतकर वहां पहुंची थी। खुशी के अलावा एक अन्य छात्रा रीवा से भी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। खुशी के पिता रविंद्र कुमार यादव रेलवे में पदस्थ है।

जबलपुर से खुशी के चयन में विशेष रूप से क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर संभाग के माननीय उपायुक्त शेख ताजुद्दीन एवं सहायक आयुक्त डॉ. वंदना शेखर का योगदान रहा। केंद्रीय विद्यालय वाहन निर्माणी के प्राचार्य गुरमीत सिंह के प्रोत्साहन और कला शिक्षक गिरीश दुबे के कुशल मार्गदर्शन ने खुशी को इस कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा में शिरकत करने के लिए प्रेरित किया।

स्कूलों में दिखाया गया प्रसारण -

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्कूलों में किया गया। रांझी सीएम राइज स्कूल में विधायक अशोक रोहाणी पहुंचे और उन्होंने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को बच्चों के साथ सुना। अधिकांश स्कूलों में बड़ी टीवी स्क्रीन लगाकर बच्चों को कार्यक्रम सुनाया गया।

calender
28 January 2023, 01:08 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो