मध्य प्रदेश: राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन, मोरटक्का से हुई शुरू, धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय सिंह

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज चौथा दिन है। शनिवार की सुबह यात्रा मोरटक्का से शुरू होकर सात बजे तक यह बड़वाह पहुंच गई

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मध्य प्रदेश। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज चौथा दिन है। शनिवार की सुबह यात्रा मोरटक्का से शुरू होकर सात बजे तक यह बड़वाह पहुंच गई। बड़वाह में यात्रा को लेकर लोगों में ज्यादा जोश नजर आया। यहां राहुल भी रास्ते में कई जगह लोगों से मिल रहे हैं।

 

कहीं महिलाएं सिर पर कलश लेकर खड़ी दिखाईं दी, तो कहीं बच्चे भारत माता और भगत सिंह के किरदार में नजर आए। बड़वाह के काट-कूट फाटा स्थित वृंदावन गार्डन में भारत जोड़ो यात्रा का चाय के लिए विश्राम हुआ। मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी को देखने के लिए वृंदावन गार्डन के बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है।

 

जिसे अंदर जाने से रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति राबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान के साथ वापस रवाना हो गई हैं। वहीं यात्रा के मार्ग पर एक दिव्यांग युवक बीच रास्ते में बैठ गया। सुरक्षाकर्मियों के हटाने पर भी वह रास्ते से नहीं हटा। जब राहुल वहां से गुजरे तो उन्होंने कुछ देर उससे चर्चा की और फिर आगे बढ़ गए।

 

धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय सिंह -

जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा में टी ब्रेक के दौरान धक्का-मुक्की में दिग्विजय सिंह गिर गए। यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल अपने मंत्रियों के साथ आज यात्रा में शामिल होंगे।

यात्रा के दौरान मोरटक्का में राहुल गांधी ममता निषाद से मिले, ममता ने उन्हें नाविक की तस्वीर भेंट की। यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा, कमल नाथ समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। यात्रा मार्ग पर दोनों तरफ राहुल गांधी को देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ लगी हुई है। वहीं यात्रा मार्ग पर धूल न उड़े इसलिए मार्ग पर पानी का छिड़काव किया गया है। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ रही है और दिन चढ़ रहा है, इसमें और लोग शामिल होते जा रहे हैं।

calender
26 November 2022, 01:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो