सहारनपुर: जुमे के प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार लोगों का केस 1 रुपए में लड़ेंगे मुस्लिम वकील

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद लोगों ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अब कुछ मुस्लिम वकील इन गिरफ्तार लोगों का केस महज 1 रुपये में लड़ने के लिए तैयार है।

Janbhawana Times

दरअसल, यूपी के कई शहरों में जुमे की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने पैंगबर मौहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर टिप्पणी करने के मामले में बीजेपी की पूर्व नेता नुपूर शर्मा के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सहारनपुर की बात करे तो यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा एक जुलूस निकाला गया। साथ ही उन्होंने पत्थरबाजी भी की। ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रण करने के लिए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक मुस्लिम वकील गिरफ्तार किए हुए लोगों का केस केवल 1 रुपये में लड़ेंगे। वहीं शुक्रवार को हुए प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने आसापास के इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है ताकि किसी तरह का कोई माहौल खराब न किया जा सके।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag