शिवसेना सांसद संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस पर साधा निशाना, महाराष्ट्र को बदनाम करने का लगाया आरोप

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि देश में तेजी से बेरोजगारी का संकट बढ़ रहा है। केंद्र सरकार सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में देकर चंद लोगों को अमीर बना रही है, जबकि देश की जनता का जीवनस्तर लगातार काम हो रहा है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि देश में तेजी से बेरोजगारी का संकट बढ़ रहा है। केंद्र सरकार सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में देकर चंद लोगों को अमीर बना रही है, जबकि देश की जनता का जीवनस्तर लगातार काम हो रहा है।संजय राउत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और देवेंद्र फडणवीस इस बात को लेकर केंद्र सरकार सलाह देने की बजाय महाराष्ट्र को ही बदनाम करने में लगे हुए है।

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में संजय राउत ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी का संकट बढ़ता जा रहा है। कई वर्षों से चल रही सरकारी संस्थानों को केंद्र सरकार निजी हाथों में सौंप रही है। इससे सिर्फ चंद लोगों को ही फायदा हो रहा है। इससे सिर्फ भाजपा व उसके लोग अमीर हो रहे हैं, जबकि देश गरीब होता जा रहा है।

राउत ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों को मुफ्त अनाज देकर सिर्फ झांसा दे रही है, जबकि उनके हाथ में रोजगार देकर उन्हें सक्षम करने की जरूरत है। संजय राउत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस राज्य की पुलिस पर अविश्वास व्यक्त कर रहे हैं। प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। जबकि इसी पुलिस व यही प्रशासन के साथ मिलकर फडणवीस ने पांच साल शासन किया है।

राउत ने कहा कि सत्ता चली जाने पर वे बेचौन हो गए हैं और अब महाराष्ट्र को बदनाम कर रहे है। क्या यही सुशासन है? संजय राऊत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सत्ता के लिए तड़प रहे हैं, इसलिए उनको ज्यादा महत्व देना जरूरी नहीं है। उन्होंने कह कि बेचैन व्यक्ति, बेचैन नेता और बेचैन पार्टी किसी भी स्तर तक जा सकते हैं।

calender
28 March 2022, 01:27 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो