मुंबई में मौत की इमारत!

मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में गुरुवार की रात एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। ये बिल्डिंग पूरी तरह से रेसिडेंसियल है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में गुरुवार की रात एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। ये बिल्डिंग पूरी तरह से रेसिडेंसियल है। इस हादस में चालसी साल के एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 22 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसने की खबर है। मौके पर रात भर बचाव और राहत अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास महाराष्ट्र नगर इलाके में स्थित ये इमारत रात करीब साढ़े 12 बजे ढह गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल, पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वार्ड कर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि घायलों का निकटवर्ती भाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें से 17 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार बिल्डिंग में रहने वाले सभी लोग बिहार के मजदूर थे।

हादसा रात के करीब सवा बारह बजे से साढ़े बारह बजे के बीच हुआ। बिल्डिंग के निचले तल में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि पहली मंजिल पर मौजूद 6 लोग इस हादसे में घायल हो गए जबकि दूसरी मंजिल पर कुल 17 लोग मौजूद थे जिनमें एक शख्स की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। शुरआती जांच में बताया गया है कि बिल्डिंग के पास ही एक झोपड़पट्टी को मंगलवार को गिराया गया था तो अनुमान लगाया जा रहा है कि झोपड़पट्टी हटाए जाने से बिल्डिंग का सपोर्ट कमजोर पड़ गया हो और ये हादसा हो गया।

मुंबई को हादसों का शहर भी कहा जाता है। कभी इमारत गिरने की खबर हो या रेल हादसे। आतंकी हमलों ने इस शहर को कई बार असुरक्षित बनाया। मुंबई में हुए इमारत गिरने के कुछ बड़े हादसों के बारे में जानते हैं। पिछले साल 10 जून को मुंबई के मलाड वेस्‍ट इलाके में स्थित एक 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई थी जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसी साल 23 जुलाई को मुंबई के शिवाजी नगर में बड़ा हादसा हो गया जहां गोवंडी इलाके में एक दो मंजिला इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए थे।

calender
09 June 2022, 06:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो