Meerut-Delhi Expressway पर एक साल बाद टोल शुरू, जानिएं मेरठ से सराय काले खां तक हल्के वाहनों का शुल्क

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर ठीक एक साल बाद टोल शुल्क की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज एक अप्रैल सुबह आठ बजे से मेरठ स्थित काशी टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों से टोल शुल्क लिया गया। मेरठ से सरायकाले खां तक हल्के वाहनों (कार) से 155 रुपये टोल शुल्क लिया जाएगा। फरीदाबाद से आ रहे वासु ने 155 का पहला टोल शुल्क दिया।

Janbhawana Times

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पूरे महीने सफर करने वाले यात्रियों के लिए अलग से सुविधा दी गई है। ऐसे यात्री 50 यात्रा का टोल शुल्क फास्टटेग के माध्यम से एक बार में जमा कर सकते हैं। शुल्क पर प्रतिदिन के टोल शुल्क का दो तिहाई ही देना होगा।पाथवे इंडिया लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि पहले 10 मिनट में 120 वाहन गुजर गए।

मेरठ से सरायकाले खां तक हल्के वाहनों (कार) से 155 रुपये टोल शुल्क लिया जाएगा। जबकि भोजपुर तक सबसे कम 25 रुपये है। टोल शुल्क की प्रक्रिया के शुभारंभ पर एनएचएआई से अमन कुमार, पाथवे इंडिया इंचार्ज नवनीत शर्मा , प्रभात शर्मा, जीआर इंफ्रा के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज बेरवा उपस्थित रहे।

टोल प्रकिया शुरू होने के बावजूद भी दोपहिया और तिपहिया वाहन दौड़ते नज़र आए। इसे लेकर टोल कर्मचारियो का कहना है कि अगले एक-दो दिन में रोक लगा दी जाएगी। इसके अलवा टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारी भी कार्य करती दिखी। बता दें कि एक्सप्रेस-वे पर काशी टोल प्लाजा, भोजपुर, रसूलपुर, डासना, डूंडाहेड़ा, इंदिरापुरम, सरायकाले खां टोल बूथ बनाए गए।

calender
01 April 2022, 01:00 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो