1 अप्रैल से 10 प्रतिशत ज्यादा देना होगा Toll tax

1 अप्रैल से 10 प्रतिशत ज्यादा देना होगा टोल टैक्स

Janbhawana Times
Janbhawana Times

पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने के बीच एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने वाहन स्वामियों को बड़ा झटका दिया है। टोल टैक्स की दरों में औसतन 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। बढ़ी कीमतें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। एनएचएआई ने लखनऊ, दिल्ली, झांसी, सागर हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा का टैक्स बढ़ाया है।

प्रयागराज हाईवे का चौड़ीकरण अधूरा होने के कारण जून तक टैक्स नहीं बढ़ाए जाएंगे। दरअसल, एनएचएआई हर वित्तीय वर्ष के अंत में प्रत्येक राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत, रखरखाव में आने वाले खर्च और टोल टैक्स की समीक्षा करता है। इसी आधार पर नई दरें तय की जाती हैं।

एनएचएआई का दावा है कि गिट्टी, तारकोल, सीमेंट आदि महंगी होेने के कारण मरम्मत में लागत बढ़ी है। इस वजह से टैक्स भी बढ़ाया गया है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज मिश्रा ने बताया कि किसी टोल पर आठ प्रतिशत तो किसी पर 12 प्रतिशत टैक्स बढ़ाया गया है। औसतन यह 10 प्रतिशत की वृद्धि है। चकेरी से कोखराज (प्रयागराज) तक चार लेन के हाईवे को छह लेन का किया जा रहा है। इसलिए इस रूट पर फिलहाल टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद समीक्षा बैठक कर इस इसकी भी दरें निर्धारित की जाएंगी। 

calender
27 March 2022, 01:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो