अमित शाह 22 फरवरी को जाएंगे बिहार, 2024 के चुनाव से पहले भरेंगे हुंकार

भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर से बिहार के 22 फरवरी को बिहार का दौरा करने जा रहे हैं।

calender

भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर से बिहार के 22 फरवरी को बिहार का दौरा करने जा रहे हैं। बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन टूटने के बाद अमित शाह एक बार फिर से बिहार जा रहे हैं। गठबंधन भंग होने के बाद ये शाह का बिहार में तीसरा दौरा होगा।

स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती के मौके पर गृह मंत्री बिहार जाएगें। बिहार के पटना में होने वाले इस समारोह को बापू सभागार किसान मज़दूर समागम के नाम से जाना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान भी शामिल होंगे। इस समागम के संयोजक और बिहार के राज्यसभा सांसद गृह मंत्री का स्वागत करेंगे। विवेक ठाकुर ने कहा, "अमित शाह 22 फरवरी को स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती में शामिल होने पटना आ रहे हैं, जहाँ एक समारोह के दौरान वह किसानों को भी सम्बोधित करेंगे। इससे पहले अमित शाह 23 और 24 सितंबर,2022 को किशनगढ़ और पूर्णिया गए थे। इसके ठीक कुछ दिन बाद 12 अक्टूबर को जेपी की जयंती के मौके पर छपरा पहुंचे थे। वहीं अब 22 फ़रवरी को अमित शाह पटना जा रहे है जो की 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एक अहम दौरा माना जा रहा है।

अमित शाह का ये दौरा राजनितिक तौर पर भी बहुत व्यापक होगा। बीजेपी सांसद ने कहा कि बिहार में 50 प्रतिशत से अधिक लोग कृषि पर निर्भर करते हैं लेकिन नितीश कुमार के सरकार किसानों की आवाज़ सुनने को तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती भारत के एक बड़े किसान थे, हालाँकि उन्हें वह स्थान नहीं मिला जो उन्हें मिलना चाहिए था। 1936 में स्वामी सहजानंद को अखिल भारतीय किसान सभा के गठन के साथ ही इसके पहले अध्यक्ष के रूप में इन्हे चुना गया था।

First Updated : Saturday, 21 January 2023