मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने किया मतदान

मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने किया मतदान

Lalit Hudda
Lalit Hudda

देश की सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सात चरणों में होने वाले मतदान में पहले चरण की वोटिंग कोहरे तथा ठंड के बाद भी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2002 में पहले चरण के मतदान में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता आज अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में आज प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

ALSO READ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022: पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू

मुजफ्फनगर के शाहपुर के गांव कुटबी में केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने वोट डाला। चरथावल विधान सभा क्षेत्र व थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव कुटबी में मतदान करने दूल्हे अंकुर बालियान के साथ पँहुचे केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान दूल्हे ने कहा पहले मतदान बाद में बारात व दुल्हन के साथ भी मतदान करके बंधन में बंधेंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1491652282366455810?s=20&t=Q85Te6E4W1jfLCgxZ5ZwRw

मतदान के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्ष में जितना विकास देश तथा प्रदेश में हुआ उतना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ है। योगी आदित्यनाथ सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी पर आई। रोजगार के साधन बढ़े हैं तो पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। लोगों से अपील है कि शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द से मतदान करें।

.
calender
10 February 2022, 06:43 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो