उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज असम के दौरे पर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ असम में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

calender

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ असम में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि धनखड़ सांस्कृतिक संगठन ‘‘प्रज्ञा प्रवाह’’ द्वारा श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित लोक उत्सव ‘‘लोकमंथन-2022’’ का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी वहां मौजूद होंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, धनखड़ दोपहर का समय गुवाहाटी में राज भवन में बिताएंगे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली लौटने से पहले उपराष्ट्रपति का नीलाचल पर्वत पर स्थित कामाख्या मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है।

First Updated : Thursday, 22 September 2022