Yogi Govt 2.0: मंत्रिमंडल में शामिल अकेले मुस्लिम नेता दानिश अंसारी ने कह दी बड़ी बात

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें है। योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 33वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। योगी सरकार के मंत्रिमंडल में 52 विधायकों को मंत्री बनाया गया। इसमें से 18 कैबिनेट, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री शामिल है। वहीं योगी मंत्रिमंडल में एक नाम ने सभी को चौंकाया है। योगी मंत्रिमंडल में एक अकेले मुस्लिम नेता दानिश आजाद अंसारी को मंत्रिमंडम में शामिल किया गया।

Janbhawana Times

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में एक मुस्लिम नेता को मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। दानिश अंसारी का कहना है कि उन्हें मंत्री बनाया जाना अप्रत्याशित नहीं था, बल्कि यह एक कुशल और मेहनती कार्यकर्ता के प्रति पार्टी नेतृत्व के भरोसे का प्रतीक है। शुक्रवार को राज्य मंत्री की शपथ लेने के बाद दानिश ने कहा कि मेरे जैसे एक आम कार्यकर्ता को पार्टी नेतृत्व ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, इसके लिए मैं पार्टी का धन्यवाद करता हूं। दानिश ने आगे कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करुंगा। बता दें कि पिछली योगी सरकार में भी सिर्फ एक ही मुस्लिम नेता मोहसिन रजा को मंत्री बनाया गया था।

दानिश आजाद अंसारी योगी सरकार में अकेले मुस्लिम मंत्री बने है। दानिश युवा है और छह साल तक भाजपा से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य रहे है। भाजपा ने 2022 के चुनाव से पहले दानिश को अल्पसंख्यक मोर्चा का महामंत्री भी बनाया था। इतना ही नहीं 32 साल के दानिश अंसारी ने पिछली सरकार में मंत्री रहे मोहसिन रजा का पत्ता काटने में भी सफल रहे। दानिश अंसारी लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया है।

calender
26 March 2022, 01:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो