राज्य की ख़बरें
Saturday, 16 April 2022
गाजियाबाद में महिला टॉयलेट पर क्यों लटका है ताला
Saturday, 16 April 2022
यूपी: एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या से मचा हड़कंप
Saturday, 16 April 2022
महाराष्ट्र में बढ़ा लाउडस्पीकर विवाद, सामना दफ्तर के बाहर मनसे का प्रदर्शन
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के अल्टीमेटम देने के बाद आज मनसे ने शिवसेना के सामना कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया है। इस बीच मनसे के कार्यकर्ताओं ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की मांग की।
Saturday, 16 April 2022
मुख्यमंत्री योगी ने श्री हनुमान जयंती के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
उत्तर प्रदेश में आज धूमधाम से श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेश वासियों को हनुमान जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं
Friday, 15 April 2022
हिमाचल प्रदेश: CM जयराम ठाकुर ने बिजली,पानी फ्री करने का किया ऐलान
हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बीच घोषणाओं का दौर शुरू हो गया है आज 'हिमाचल दिवस'के अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली की सुविधा दी जाएगी, इससे पहले 60 यूनिट तक निशुल्क घरेलू बिजली सुविधा दी जा रही थी, वही, ग्रामीण इलाकों में पानी का बिल भी माफ होगा इसके साथ ही आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को हिमाचल परिवहन निगम की बसों में किराए पर 50% की छूट दी जाएगी।
Friday, 15 April 2022
काशी के 21 मंदिरों में लगाए गए लाउडस्पीकर, हनुमान चालीसा से होगी सुबह की शुरूआत
अध्यात्म एवं धर्म की नगरी काशी में सुबह की शुरुआत अब अजान की आवाज से नहीं बल्कि हनुमान चालीसा के पाठ से होगी। राष्ट्रीय हिन्दू दल ने इसके लिए काशी के 21 मंदिरों में लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर इसकी शुरुआत कर रही है।
Friday, 15 April 2022
गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपित मुर्तजा ने फिर से किया पुलिसकर्मियों पर हमला
गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी मुर्तजा पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि उसने पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला किया। मुर्तजा ने एक पुलिसकर्मी पर नाखून से हमला किया तो दूसरे पर प्लास्टर लगे हाथ से हमला किया है।
Friday, 15 April 2022
राजनीति: हार्दिक पटेल के कांग्रेस छोड़ने की अफवाहों के बीच आम आदमी पार्टी की सलाह
गुजरात कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट हार्दिक पटेल ने कई मौकों पर पार्टी के निर्णय को लेकर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से लिखा कि सच बोलना चाहिए क्योंकि मैं पार्टी का भला चाहता हूँ। प्रदेश की जनता हमसे उम्मीद रखती है और हम उस उम्मीद पर खरे न उतर सके तो फिर इस नेतागीरी का मतलब क्या हैं ! मैंने आज तक पार्टी को श्रेष्ठ देने का काम किया है और आगे भी करने वाला हूँ। पद के मोहताज नही काम के भूखे हैं।
Friday, 15 April 2022
West bengal में राष्ट्रपति शासन लगने लायक बन गए हैं हालात: भाजपा
भाजपा के केन्द्रीय महिला नेताओं का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के नदिया पहुंचा। यहां नेताओं ने 14 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसकी मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दर्द सुना
Friday, 15 April 2022
राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रधानमंत्री से अपील, कहा-देश में शांति के लिए करें संबोधन
राम भगवान के जन्मोत्सव रामनवमी के मौके पर देश के कई राज्यों हिंसा देखने को मिली। दिल्ली से लेकर गुजरात और पश्चिम बंगाल से लेकर कर्नाटक तक ऐसी अनेकों खबर सामने आई जब हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय हिंसा करते दिखे। कहीं से पत्थरबाजी की घटना सामने आई तो कहीं से मस्जिदों को निशाना बनाए जाने का। ऐसी ही एक घटना मध्यप्रदेश की खरगोन की है, जब रामनवमी के मौके पर एक जुलूस के दौरान हिंसा की खबरें सामने आई जिसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रभावित क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी।