राज्य की ख़बरें
Thursday, 21 April 2022
जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकी मुठभेड़ जारी
Thursday, 21 April 2022
जहांगीरपुरी में पीड़ितों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता अजय माकन
Thursday, 21 April 2022
चंपावत से चुनाव लडे़ंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे। इस बात के कयास पहले ही लगाए जा रहे थे कि वह चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन अब इसकी पुष्टि हो गई हैं। सीएम धामी को चुनाव इसलिए लड़ना होगा क्योंकि वह विधानसभा चुनाव में अपनी पारंपरिक सीट खटीमा से हार गए थे।
Wednesday, 20 April 2022
दिल्ली में 24 घंटे में बढ़े 26% कोरोना के मामले
दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार अब डराने लगी है। पिछले कई दिनों से लगातार मामले में इजाफे का दौर जारी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 632 मामले सामने आए हैं।
Wednesday, 20 April 2022
जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
16 अप्रैल को हनुमान जयतीं पर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में भड़की हिंसा के बाद आज एमसीडी का बुलडोजर पहुंच गया है। जहांगीरपुरी इलाके में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने शुरू हो गए हैं। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 9 जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को ढहाने का काम चल रहा है।
Wednesday, 20 April 2022
राजस्थान: अशोक गहलोत ने सड़क सुरक्षा नियमों की कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सड़क हादसों पर गहरी चिंता व्यक्त की और हर व्यक्ति की जान को बचाना और सड़क दुर्घटनाएं रोकना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता बताते हुए इनकी रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा नियमों की कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
Wednesday, 20 April 2022
अब पूरी दिल्ली में एक ही होगा नगर निगम, राष्ट्रपति कोविंद ने दी मंजूरी
राजधानी दिल्ली में अब तीन नही बल्कि एक ही नगर निगम होगा। लोकसभा और राज्यसभा विधेयक में पास होने के बाद अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी तीनों निगमों को एक करने वाले कानून पर हस्ताक्षर कर अपनी मंजूरी दे दी है।
Wednesday, 20 April 2022
महाराष्ट्र: मुस्लिम संगठन के सचिव बोले, मस्जिदों को लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की लेनी चाहिए अनुमति
देश में इन दिनों अजान और हनुमान चालिसा का मुद्दा गरमाया हुआ हैं। इसी बीच महाराष्ट्र में जमीयत-उलमा-ए-हिंद इकाई के सचिव गुलज़ार आज़मी ने राज्य की सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति लेने की अपील की हैं।