OnePlus करेगा Nord CE 2 स्मार्टफोन के लिए Android 12 अपडेट जारी

OnePlus Nord CE कंपनी का एक किफायदी फोन है। जिसके लिए कंपनी अब एंड्रॉइड 12 अपडेट को जारी करने जा रही है। OnePlus Nord CE को कंपनी ने Android 12 OS के साथ लॉन्च किया था।

Vishal Rana
Vishal Rana

OnePlus Nord CE कंपनी का एक किफायदी फोन है। जिसके लिए कंपनी अब एंड्रॉइड 12 अपडेट को जारी करने जा रही है। OnePlus Nord CE को कंपनी ने Android 12 OS के साथ लॉन्च किया था। लेकिन कंपनी अब अपने मिड-रेंज फोन के लिए एंड्रॉइड 12 अपडेट जारी कर रही है। इससे पहले कंपनी ने जुलाई में Android 12 OS बीटा 1 अपडेट जारी किया था। जिसके बाद से कंपनी लगातार अपने स्मार्टफोन्स को अपडेट कर रही है।

बताते चले, OnePlus Nord CE 2 को इस साल फरवरी में एंड्रॉइड 11 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। लेकिन अब कंपनी इसको धीरे-धीरे अपडेट कर रही है। वैसे कुछ समय के बाद Android 13 OS लॉन्च हो जाएगा। इससे पहले कंपनी OnePlus Nord CE 2 को नया अपडेट दे रही है। वनप्लस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस नए अपडेट के साथ Nord CE 2 में यूजर्स को डार्क मोड में नए तीन एडजस्टेबल लेवल मिलेंगे।

इसके साथ फेश लॉक और फिंगर लॉक को भी नया अपडेट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने कैनवास एओडी में भी थोड़े बदलाव किए है। जो आपको नए अपडेट के साथ देखने को मिलेंगे। इसके अलावा बहुत कुछ होगा जो आपको अपडेट के साथ मिलेगा।

अगर आपके पास भी OnePlus Nord CE 2 स्मार्टफोन है और आप ये लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट डाउनलोड करना चाहते है। तो आपको अपने फोन में कम सेकम 5GB स्टोरेज स्पेस और 30 प्रतिशत बैटरी चाहिए होगी। सेटिंग में जाकर आप इसकी जांच करके इसको डाउनलोड कर सकते है।

calender
12 August 2022, 04:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो