8 YouTube Channels को सरकार ने किया बैन

भारत सरकार ने आठ यूट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिया है। बता दे, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था संबंधी गलत सूचना फैलाने के मामले में इन यूट्यूब चैनल को ब्लॉक किया है।

Vishal Rana
Vishal Rana

भारत सरकार ने आठ यूट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिया है। बता दे, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था संबंधी गलत सूचना फैलाने के मामले में इन यूट्यूब चैनल को ब्लॉक किया है। इन आठ चैनलों में 7 भारतीय और एक पाकिस्तानी चैनल है। लगातार सोशल मीडिया पर यूट्यूब चैनलों की संख्या बढ़ती जा रही है।

बहुत से ऐसे चैनल है जो झूठी खबरें चलाकर अफवाह फैलाने का काम करते है। ऐसे में अब सरकार इन चैनलों पर नकेल कसती जा रही है। कई चैनल ऐसे भी है जिनसे भारत की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। बिना किसी जांच पड़ताल के ये फर्जी चैनल ऐसी खबरें चलाते है जिनका समाज में दुष्प्रभाव पड़ता है। इन चैनलों से आप सभी को भी सतर्क रहना चाहिए।

बता दे इन आठ चैनलों को ब्लॉक करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा, 'सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए 8 YouTube चैनलों को ब्लॉक करता है। 7 भारतीय और 1 पाकिस्तान स्थित YouTube समाचार चैनल IT नियम, 2021 के तहत अवरुद्ध हैं। अवरुद्ध YouTube चैनलों को 114 करोड़ से अधिक बार देखा गया था और 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। YouTube पर ब्लॉक किए गए चैनलों द्वारा नकली भारत विरोधी सामग्री का मुद्रीकरण किया जा रहा था।'

सूचना और प्रसारण मंत्रालय पहले भी कई ऐसे चैनलों को ब्लॉक कर चुका है। यहां तक की इन चैनलों के सब्सक्राइबर्स काफी होते है। जिसका फायदा उठाकर ये भारत विरोधी सामग्री का मुद्रीकरण करते है। समय-समय पर भारत सरकार ऐसे चैनलों पर शिकंजा कसती रहती है। ताकि इनके द्वारा चलाये जा रहे प्रोग्रामों से माहौल खराब न हो।

calender
18 August 2022, 12:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो