चीन में Google-WhatsApp पर बैन, फिर चाइनीज यूजर्स कौन से ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं? जानकर उड़ जाएंगे होश!
आज की डिजिटल दुनिया में कल्पना कीजिए अगर अचानक WhatsApp गायब हो जाए, Instagram की स्टोरीज़ बंद हो जाएं, Google Maps का नक्शा खाली हो जाए और UPI से पैसे ट्रांसफर करना भूल जाएं. तो जिंदगी चलाना लगभग नामुमकिन सा हो जाएगा.

नई दिल्ली: आज की डिजिटल दुनिया में WhatsApp, Instagram, Google Maps या UPI के बिना जीवन की कल्पना करना लगभग नामुमकिन है. लेकिन चीन ने अपनी अलग डिजिटल दुनिया बना रखी है, जहां ये सारे मशहूर विदेशी ऐप्स काम नहीं करते. यहां के लोग विदेशी ऐप्स पर निर्भर नहीं रहते बल्कि अपने बनाए हुए देसी और एडवांस ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, जो न सिर्फ देश के भीतर पूरी तरह कंट्रोल में हैं बल्कि हर क्षेत्र में विदेशी ऐप्स को कड़ी टक्कर भी देते हैं.
चीन के यूजर्स बिना किसी बाधा के अपने मोबाइल और इंटरनेट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं. यहां की डिजिटल इकोनॉमी पूरी तरह स्थानीय ऐप्स के इर्द-गिर्द घूमती है और हर जरूरत का हल इन ऐप्स में मौजूद है.
चीन का सुपर ऐप
चीन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऐप है WeChat, जिसे आप चीन का सुपर ऐप कह सकते हैं. यह सिर्फ चैटिंग के लिए नहीं बल्कि एक ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म है. लोग इससे पेमेंट करते हैं, टिकट बुक करते हैं, बिल भरते हैं और यहां तक कि मिनी-गेम्स खेलते हैं. यानी एक ऐप से लगभग हर डिजिटल जरूरत पूरी हो जाती है.
सोशल मीडिया की धूम और शॉपिंग
सोशल मीडिया के मामले में चीन में सबसे लोकप्रिय ऐप है Douyin, जिसे बाकी दुनिया में TikTok के नाम से जाना जाता है. इस ऐप में यूजर्स म्यूजिक, फिल्टर्स और इफेक्ट्स के साथ वीडियो बनाते हैं और अब इसके जरिए सीधे प्रोडक्ट्स की खरीदारी भी की जा सकती है.
ई-कॉमर्स की दुनिया में चीन में Xiaohongshu यानी “लिटिल रेड बुक” काफी पॉपुलर है. यह शॉपिंग और सोशल मीडिया का मिश्रण है. लोग यहां फैशन, ब्यूटी और ट्रैवल से जुड़ी पोस्ट शेयर करते हैं और दूसरे यूजर्स वही प्रोडक्ट्स खरीद लेते हैं. खासतौर पर महिलाओं के बीच यह ऐप बेहद लोकप्रिय है.
डिजिटल पेमेंट
जहां भारत में UPI सबसे बड़ा माध्यम है, वहीं चीन में Alipay और WeChat Pay का जलवा है. Alipay, अलीबाबा ग्रुप का ऐप, चीन की डिजिटल पेमेंट इकोनॉमी की रीढ़ माना जाता है और लाखों लोग इसका इस्तेमाल रोजमर्रा के लेन-देन के लिए करते हैं.
ऑनलाइन शॉपिंग और सर्च इंजन के लिए
ऑनलाइन शॉपिंग के लिए चीन में सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है Taobao, जो Amazon और Flipkart की तरह काम करता है. वहीं Baidu चीन का Google है, जो सर्च इंजन, मैप्स, न्यूज, ट्रांसलेशन और एआई चैट जैसी सुविधाएं एक साथ देता है.
खाना और ट्रैवल का समाधान
खाने और ट्रैवल बुकिंग के लिए चीन में Meituan ऐप का इस्तेमाल किया जाता है. यह Swiggy, Zomato और MakeMyTrip का मिला-जुला वर्जन है.
चीन ने विदेशी ऐप्स पर निर्भर रहने की बजाय अपनी डिजिटल दुनिया खड़ी कर ली है. यहां हर जरूरत का देसी वर्जन मौजूद है और Google, WhatsApp जैसे ऐप्स के बिना भी यूजर्स पूरी तरह कनेक्टेड और टेक्नोलॉजी से लैस हैं.


