भ्रष्टाचार पर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से सख्त है। पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है तभी से भ्रष्टाचार के खिलाफ उसने अपनी मुहिम को तेज कर रखा है। अब पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए करप्शन के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति की बात कही है। मान ने दो टूक कहा है कि चाहे प्रदेश में कोई भी हो अगर वो भ्रष्टाचार करेगा तो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम मान ने इस दौरान प्रदेश की जनता को ये आश्वासन भी दिया है कि पंजाब सरकार करप्शन के खिलाफ बहुत सख्त है और इसके खिलाफ जीरो टोलरेंस पॉलिसी पर काम कर रही है। सीएम मान ने इस दौरान ये भी बताया कि पिछले 75 सालों में ये पहली बार है कि कोई पार्टी अपने नेता-विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप के खिलाफ कार्रवाई करवाती है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार किसी भी हाल में भ्रष्टाचार सहन नहीं करेगी। सरकार फिलहाल भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पंजाब को भ्रष्टाचर मुक्त प्रदेश बनाया जाएगा। 

बाइट- भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

सीएम मान ने साफ शब्दों में कहा कि हमारी सरकार में सभी को कानून के तहत काम करना होगा, और कानून सबके लिए एक ही है। इस दौरान भ्रष्ट लोगों पर कार्रवाई की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार बनने के बाद राज्य सरकार ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया था। कई लोगों ने टोल फ्री पर भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें की हैं। जिन लोगों के खिलाफ शिकायतें की गईं हैं उनके खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई की है, इस दौरान ये नहीं देखा गया कि कौन बड़ा अधिकारी है या रसूखदार है।

सीएम मान ने अपनी ही पार्टी के नेता पर कार्रवाई के मामले में कहा कि आजादी के 75 सालों में ऐसा पहली बार है जब जिस पार्टी की प्रदेश में सरकार हो उसने ही करप्शन के चार्जेज लगने पर अपने ही मंत्री या फिर विधायक को जेल भेज दिया हो। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाला चाहे किसी भी पार्टी का हो या खुद उनकी पार्टी का हो उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी और पंजाब में जनता के पैसे की लूट नहीं करने दी जाएगी।