अफ़्रीकी भाई - बहन किली पॉल और नीमा पॉल ने भोजपुरी गाने पर किया ऐसा डांस, यूज़र्स ने कर दी कमैंट्स की भरमार

सोशल मीडिया पर फेमस हुए किली पॉल को आखिर आज कौन नहीं जनता है, देश विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी आज उनके लाखों फैंस हैं। किलि के शानदार डांसिंग मूव्स को देख हर कोई उनका दीवाना हो गया है।

calender

सोशल मीडिया पर फेमस हुए किली पॉल को आखिर आज कौन नहीं जनता है, देश विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी आज उनके लाखों फैंस हैं। किलि के शानदार डांसिंग मूव्स को देख हर कोई उनका दीवाना हो गया है। वीडियो में किली का साथ देने वाली उनकी बहन नीमा पॉल भी आज किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। दोनों की वडियो को काफी पसंद किया जाता है। चाहे वह लिप्सिंग वाले वीडियो हो या फिर उनके डांसिंग वाले।

किली पॉल और नीमा पॉल साधारण से गांव के रहने वाले हैं जिनका काफी बड़ा परिवार है। किली ने जब से सोशल मीडिया पर अपने टैलेंट को लोगों के सामने लाया है, जब से उनकी आज के समय में काफी ज़्यादा फैन - फॉलोइंग बढ़ गयी है। किली कई भारतीय रियलिटी शोज मैं जा चुके हैं। वैसे तो दोनों किली और नीमा बॉलीवुड और तेलगु - तमिल, भोजपुरी गानों पर थिरकते नज़र आते हैं। लेकिन इन दिनों इनका एक डांस का वीडियो काफी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। जिसमें वह दोनों एक भोजपुरी गाने पर कमाल का डांस करते नज़र आ रहें हैं। उनका यह डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो में किली पॉल और नीमा पॉल भोजपुरी गाने पर बढ़िया डांस मूव्स करते नज़र आ रहें हैं। इस गाने को एक भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज से नवाज़ा है। दोनों भाई - बहन की हर वीडियो में एक अच्छी बॉन्डिंग को देखा गया है। जिसको लोग काफी पसंद करते हैं।

 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को kili_paul नाम की इंस्टाग्राम आईडी से शेयर किया गया है। जिसको अब तक 14 लाख से भी अधिक लोगों ने देख लिया है। साथ ही साथ 1 लाख और 50 हज़ार से भी ज़्यादा लोगों ने इस वीडियो को खूब पसंद भी किया है। इस वीडियो को देख काफी लोग कमैंट्स की भरमार कर रहें हैं।

First Updated : Sunday, 12 March 2023