रात के अँधेरे में अपने शिकार की तलाश में इस बस्ती में आता है यह खूंखार बबल शेर , देखिये इस खौफनाक नज़ारे का वीडियो

यदि हम आपसे यह पूछे की दुनिया का सबसे खूंखार जानवर कौनसा है। तो आप के मन में सबसे पहले जंगल के राजा शेर का ही नाम आएगा। शेर को देखकर किसी की भी हालत पतली हो जाती है। इंसान ही नहीं जानवर भी शेर से 10 कदम का फासला बनाकर रखते हैं। लेकिन क्या हो अगर खूंखार बबल शेर आपके घर के पास ही घूमता नज़र आ जाये तो जब क्या करेंगे आप।

calender

आमतौर पर आपने शेर किसी चिड़ियाघर या फिर टीवी में देखे होंगे। लेकिन आपको पता चले की आपके घर के या गली में शेर अपनी ही मस्ती में घूम रहा है तो। यह कोई मज़ाक नहीं है , ऐसा हकीकत में हुआ है। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है , जिसमें शेर रात के समय एक बस्ती में घूमता नज़र आया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे की रात का समय है, और इस घने अँधेरे में एक बस्ती में एक खूंखार बबल शेर घूमता नज़र आ रहा है। देखने से ऐसा लगता है मानों वह अपने शिकार की तलाश में यहाँ - वहां भटक रहा है। वही इस नज़ारे को वह मौजूद बस्ती के लोग बेख़ौफ़ होकर चुपके से अपने फ़ोन में कैद कर रहे थे। वीडियो में आगे देखा जा सकता है। काफी देर बस्ती में घूमने के बाद शेर को आखिर कार अपना शिकार मिल गया। शायद वह एक कुत्ता था जिसको वह कहीं खींच कर ले जाने की कोशिश कर रहा था। इस खौफनाक मंजर को जो भी देखता है , उसके रोंगटे खड़े हो जाते है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर animals_powers नाम के एक इंस्टाग्राम यूज़र ने शेयर किया है। जिसके बाद अब तक इस वीडियो को 25 हज़ार से भी ज़्यादा लोगों ने देखा है। और लाखों लोगों ने इसको पसंद भी किया है।

First Updated : Sunday, 22 January 2023