'मेरे लड़कियों के साथ रिलेशन रहे हैं', Lock Upp सीजन 2 में आकांक्षा चमोला का बड़ा खुलासा, वीडियो वायरल
टेलीविजन एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा किया है. आकांक्षा ने बताया कि शादी से पहले वह महिलाओं की ओर आकर्षित महसूस करती थीं और उनका कुछ लड़कियों के साथ रिश्ता भी रहा था.

मुंबई: टेलीविजन एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा किया है. बता दें, शो में तलाक का सीक्रेट रिवील करने के बाद अब आकांक्षा ने अपनी सेक्शुअलिटी को लेकर भी खुलकर बात की है, जिसे सुनकर शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के साथ-साथ शो के सभी कंटेस्टेंट भी हैरान नजर आए.
श्रेया ने शेयर किया आकांशा का सीक्रेट
शो के हालिया एपिसोड में एक टास्क के दौरान आकांक्षा को बताया गया कि उनकी को कंटेस्टेंट श्रेया ने उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक राज अन्य कंटेस्टेंट्स के सामने शेयर कर दिया है. यह बात सुनते ही आकांक्षा इमोशनल हो गईं और रो पड़ीं. इसके बाद होस्ट रितेश देशमुख ने उन्हें पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखने के लिए कहा है.
क्यों होती है महिलाओं के प्रति आकर्षित
आकांक्षा ने बताया कि शादी से पहले वह महिलाओं की ओर आकर्षित महसूस करती थीं और उनका कुछ लड़कियों के साथ रिश्ता भी रहा था. उन्होंने कहा कि उन रिश्तों में गहरा शारीरिक जुड़ाव नहीं था, लेकिन इमोशनल लेवल पर वे संबंध उनके लिए काफी अहम थे. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा शुरू से ही उन्होंने अपने आसपास मेल डोमिनेटिंग सोसाइटी देखी है. यहीं वजह है उन्हें शुरुआत से ही महिलाओं के साथ अधिक सुरक्षित महसूस हुआ है तथा वही उनके लिए एक "सेफ स्पेस" रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि बचपन से ही उन्हें अपनी मां और बहन के साथ अपनापन महसूस होता था.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
आकांक्षा की बात सुनने के बाद रितेश देशमुख ने कहा कि समाज में लोगों की राय और आलोचनाओं का सामना करना आसान नहीं होता, ऐसे में राष्ट्रीय मंच पर अपनी सच्चाई स्वीकार करना बड़ी हिम्मत की बात है. रितेश की यह बात सुनकर आकांक्षा एक बार फिर इमोशनल हो गईं और बाकी कंटेस्टेंट ने उन्हें लगा लिया, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है.
सपोर्ट में उतरे फैंस
शो का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स आकांक्षा के सपोर्ट में उतर आए. लोगों ने उनकी बेबाकी और ईमानदारी की तारीफ करते हुए उन्हें काफी स्ट्रांग बताया है. बता दें, इससे पहले आकांक्षा चमोला ने लॉक अप 2 में खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना पिछले एक साला से अलग रह रहे हैं और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है. उनके इस नए खुलासे के बाद भी सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर चर्चा तेज हो गई है.


