थाईलैंड में छाई 'कामवाली दीदी', पुरण पोली खिलाकर जीता लोगों का दिल, वीडियो वायरल

कभी घरों में काम करके परिवार की जिम्मेदारियां संभालने वाली रेशमा आज सोशल मीडिया पर प्रेरणा का नया चेहरा बनकर उभरी हैं. बता दें, उनकी पहली विदेश यात्रा का अनुभव इन दिनों इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: कभी घरों में काम करके परिवार की जिम्मेदारियां संभालने वाली रेशमा आज सोशल मीडिया पर प्रेरणा का नया चेहरा बनकर उभरी हैं. बता दें, उनकी पहली विदेश यात्रा का अनुभव इन दिनों इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. थाईलैंड की इस यात्रा में रेशमा ने न सिर्फ अपने डर का सामना किया, बल्कि विदेश में नए दोस्त बनाकर ये भी बताया है कि कॉन्फिडेंस और पॉजिटिव ऐटिटूड के साथ किसी किसी भी दूरी को कम किया जा सकता है. 

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है रेशमा हाल ही में कंटेंट क्रिएटर अनीश भगत की मदद से थाईलैंड पहुंची, जो उनके जीवन की पहली विदेश यात्रा थी. नए देश, नई भाषा और अनजान माहौल के बीच वह शुरुआत में काफी घबराई हुई थीं. उन्होंने बताया कि इससे पहले वह कभी अकेले इतनी दूर नहीं गई थीं. ऐसे में विदेश में खुद के दम पर यात्रा करना उनके लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था. 

ट्रेडिशनल मिठाई से जीता दिल 

हालांकि, यात्रा के दौरान रेशमा ने एक ऐसा तरीका अपनाया जिसने उन्हें लोगों के करीब ला दिया. उन्होंने भारत की ट्रेडिशनल मिठाई और व्यंजन पुरण पोली तैयार की और उसे स्थानीय लोगों तथा विदेशी पर्यटकों के साथ शेयर किया. बैंकॉक की सड़कों पर एक विदेशी पर्यटक को पुरण पोली खिलाने के बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और वहीं से उनकी पहली दोस्ती भी हो गई. यह छोटा-सा पल अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.

बैंकॉक की गलियों दिखी घूमती 

इतना ही नहीं यात्रा के दौरान रेशमा ने साड़ी पहनकर बैंकॉक की गलियों में घूमते हुए अपना पहला ट्रैवल व्लॉग भी रिकॉर्ड किया. इस दौरान उनकी मुलाकात कई नए लोगों से हुई, जिनमें एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल था. दोनों ने साथ समय बिताया और एक-दूसरे के अनुभव साझा किए. रेशमा का कहना है कि परिवार और काम की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं अक्सर खुद के लिए समय निकालना भूल जाती हैं. यह यात्रा उनके लिए केवल विदेश घूमने का मौका नहीं थी, बल्कि खुद को समझने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का भी एक अनुभव थी. यहीं वजह है रेशमा सोशल मीडिया इंस्पिरेशन बन गई है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो