ऑस्ट्रेलिया में तिरंगा ले जा रहे भारतीयों पर खलिस्तानी समर्थकों का हमला, 5 घायल

ऑस्ट्रेलिया से एक और झंकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय तिरंगा ले जा रहे कुछ लोगों पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया है, जिसमें पाँच लोगों के घायल होने की ख़बर है।

calender

ऑस्ट्रेलिया से एक और झंकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय तिरंगा ले जा रहे कुछ लोगों पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया है, जिसमें पाँच लोगों के घायल होने की ख़बर है। सूत्रों के अनुसार, हमले के दौरान इसका वीडियो भी बनाया गया जो वायरल हो गया है। खबर मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस घटना की निंदा की है और कहा कि ऑस्ट्रेलिया में हो रहे खालिस्तानी समर्थकों द्वारा की जा रही गतिविधियों की हम निंदा करते हैं और इस मामले में आरोपियों सख़्ती से निपटा जाना चाहिए। इस हमले में पाँच लोगों के घायल होने की ख़बर है, जिन्हे इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

इस मामले की निंदा करते हुए विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिनकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और उपद्रवियों के ख़िलाफ़ पेनल्टी नोटिस भी जारी किया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के हिन्दू मंदिरों पर भी हमला किया गया था जिसकी बहुत निंदा की गई थी। इन हमलों में तीन मंदिरों को क्षति पहुंचाई गयी थी और भारत के खिलाफ नारेबाज़ी भी की गई थी। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीयों ने विक्टोरिया पुलिस को बताया है कि उन्होंने मेलबॉर्न के फेडरेशन स्क्वायर पर इन हमलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। गैरतलब है कि एक खालिस्तानी समर्थक जो की तलवार लेकर हुम्ला करने वाला था उसे विक्टोरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

First Updated : Monday, 30 January 2023