Monkeypox: बदल सकता है मंकीपॉक्स वायरस का नाम, अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ से की मांग

कोरोना महामारी की भयंकर मार झेल चुकी दुनिया अब मंकीपॉक्स वायरस के खौफ में जी रही है। दक्षिण अफ्रीका, यूरोप और कनाडा जैसे कई देश इस वायरस का सामना कर रहे है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में मंकीपॉक्स के सबसे अधिक मामले सामने आने के बाद दहशत में आए अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से इस वायरस का नाम तक बदलने की मांग कर डाली है

Lalit Hudda
Lalit Hudda

कोरोना महामारी की भयंकर मार झेल चुकी दुनिया अब मंकीपॉक्स वायरस के खौफ में जी रही है। दक्षिण अफ्रीका, यूरोप और कनाडा जैसे कई देश इस वायरस का सामना कर रहे है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में मंकीपॉक्स के सबसे अधिक मामले सामने आने के बाद दहशत में आए अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से इस वायरस का नाम तक बदलने की मांग कर डाली है। इससे बाद मंकीपॉक्स के नाम बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मंकीपॉक्स वायरस दुनिया भर के देशों में तेजी से अपने पांव पसारता जा रहा है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, अब तक 75 देश मंकीपॉक्स की चपेट में हैं। दुनिया भर में 16 हजार से ज्यादा मरीजों इस वायरस की पुष्टि हो चुकी है। मंकीपॉक्स की भयवाह स्थिति को देखते हुए हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की है।

दूसरी तरफ, अमेरिका में मंकीपॉक्स की दहशत बढ़ती जा रही है। दरअसल, न्यूयॉर्क में ही मंकीपॉक्स संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार हो गया है। जिसके बाद अमेरिका की ओर से इस बीमारी का नाम बदलने की मांग की गई।

न्यूयार्क के लोक स्वास्थ्य आयुक्त अश्विन वासन ने डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस को पत्र लिखकर इस बीमारी का नाम बदलने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में लिखा, हमें मंकीपॉक्स संक्रमित की बदनामी व इलाज की चिंता है। संक्रमण के खौफ से मंकीपॉक्स रोगी इलाज से वंचित हो सकते हैं।

उन्होंने पत्र में लिखा, मंकीपॉक्स का नाम बदलने का सुझाव पिछले महीने डब्ल्यूएचओ भी दिया था। मंकीपॉक्स दुनिया से खत्म हो चुके चेचक वायरस से भी मिलता-जुलता नाम है। इसलिए इसका नाम बदला जाना चाहिए।

calender
27 July 2022, 05:59 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो