Monkeypox virus: दुनिया के 39 देशों में 1600 से ज्यादा मामले, 72 की मौत

मंकीपॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन काफी परेशान है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम गेब्रेयेसस के अनुसार

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मंकीपॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन काफी परेशान है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम गेब्रेयेसस के अनुसार, अब तक दुनिया के 39 देशों में मंकीपॉक्स वायरस फैल चुका है और 1600 से ज्यादा मरीजों में मंकीपॉक्स की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 72 लोगों की मंकीपॉक्स के कारण मौत हो चुकी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 23 जून को मंकीपॉक्स पर विचार करने के लिए विशेषज्ञों की बैठक बुलाई है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने बताया कि 23 जून को स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बैठक का उद्देश्य यह तय करना है कि मंकीपॉक्स के कारण अंतरराष्ट्रीय चिंता वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति उत्पन्न हुई है या फिर नहीं।

उन्होंने बताया कि इस साल अब तक 39 देशों से मंकीपॉक्स के 1,600 से अधिक पुष्ट और लगभग 1,500 संदिग्ध मामलों की जानकारी सामने आई है। उन्होंने बताया कि 39 देशों में सात ऐसे देश हैं, जहां मंकीपॉक्स के मामले वर्षों से सामने आ रहे हैं, जबकि 32 नए प्रभावित देश हैं।

इसके अलावा, इस साल अब तक पहले से प्रभावित देशों से 72 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि नए प्रभावित देशों में अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है।

calender
15 June 2022, 08:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो