समुद्री सीमा में जाने पर पाकिस्तान ने 16 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

पाकिस्तान की समुद्री सीमा में जाने पर पाकिस्तान ने 16 भारतीय मछुआरे को गिरफ्तार किया। इसके अलावा दो नौका भी जब्त कर ली है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

calender

पाकिस्तान की समुद्री सीमा में जाने पर पाकिस्तान ने 16 भारतीय मछुआरे को गिरफ्तार किया। इसके अलावा दो नौका भी जब्त कर ली है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने कहा कि एक पकिस्तानी जहाज ने मंगलवार को पाकिस्तान में समुद्री क्षेत्रों में नियमित निगरानी के दौरान 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनसे दो भारतीय नौकाओं को भी जब्त किया।

पीएमएसए ने एक बयान में जारी कर कहा कि भारतीय नौकाओं को समुद्र में पाकिस्तानी कानून और संयुक्त राष्ट्र कानून के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच के बाद नौकाओं को कराची लाया गया और पकड़े गए मछुआरों को डॉक्स पुलिस को सौंप दिया गया।

पीएमएसए के जहाज, विमान और नौका स्थानीय मछुआरों के हितों की रक्षा के लिए नियमित रूप से पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्रों में गश्त और निगरानी करते रहते है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी जहाज विदेशी मछली पकड़ने वाला जहाज देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के अंदर अवैध रूप से तो नहीं घुस रहा है। 

बता दें कि पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से एक दूसरे देश के मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते रहते हैं।

First Updated : Saturday, 01 October 2022