score Card

रूस और यूक्रेन युद्ध 57वें दिन भी जारी, अगले 24 घंटे में मारियूपोल पर हो सकता हैं रूसी कब्जा

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही सैन्य जंग का आज 57वां दिन हैं और ये जंग अब भी रूकने का नाम नही ले रही हैं। रूसी सैनिक हर दिन यूक्रेन पर अपना हमला तेज कर रहे हैं तो वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की भी झुकने को तैयार नही हैं।

बता दें कि रूसी सैना की तरफ से ये दावा किया जा रहा हैं कि अगले 24 घंटे में यूक्रेन के मारियूपोल शहर पर कब्जा कर लिया जाएगा। इसी कड़ी में यूक्रेनी कमांडर की ओर से कहा गया कि उनकी सेना भी आखिरी सांस तक लड़ने के लिए तैयार हैं और वह रूस के सामने सरेंडर नही करेंगे।

इसी बीच ज़ेलेंस्की ने ऐलान किया हैं कि वह सभी रूसी सेना को रिहा कर देंगे लेकिन इसके बदले में रूस मारियूपोल में सभी यूक्रेनी नागरिकों और सैनिकों को सुरक्षित निकलने देगा। दरअसल, ज़लेंस्की ने ये कदम मारियूपोल पर होने वाले रूसी कब्जे को रोकने के लिए उठाया हैं।

calender
21 April 2022, 04:25 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag