score Card

Russia-Ukraine war: रूस ने यूक्रेन पर तेज किए हमले, निप्रॉपेट्रोस्क हवाई हमले में 13 की मौत

रूस यूक्रेन यु़द्ध को करीब साढ़े पांच महीने हो गए है। इस युद्ध में दोनों देशों का काफी नुकसान हुआ है और यह युद्ध अभी तक जारी है। यूक्रेन पर रूस के हमले के साढ़े पांच महीने बाद रूस ने अचानक से यूक्रेन पर हमले को और तेज कर दिया है। मध्य यूक्रेन के निप्रॉपेट्रोस्क पर हुए हवाई हमले में यूक्रेन के 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग इस हमले में घायल हुए है।

रूस की ओर से तेज किए गए हमलों को लेकर जानकारों का तर्क है कि अचानक तेज हुए हमले यूक्रेन के लिए घोषित अमेरिकी सैन्य सहायता के जवाब में है। वहीं यूक्रेन ने भी कड़ी कार्रवाई करते हुए रूसी कब्जे वाले क्रीमिया पर जवाबी हमला कर हवाई पट्टी को उड़ा दिया है।

बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले को साढ़े पांच महीने से अधिक समय हो गया है। यूक्रेनी सेना लगातार रूसी सेनाओं से मोर्चा ले रही है। यूरोपीय यूनियन समेत दुनिया के तमाम देश यूक्रेन के साथ खुलकर साथ आ रहे है। वहीं अमेरिका यूक्रेन पर हुए हमले के बाद रूस के खिलाफ रहा है। इस बीच राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को सौ करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषण की है। अमेरिका की सैन्य सहायता के तुरंत बाद रूस ने मध्य यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए है।

मध्य यूक्रेन के निप्रॉपेट्रोस्क के गवर्नर ने बताया कि निप्रॉपेट्रोस्क व आसपास रूस ने जबर्दस्त हवाई हमले किए है। इन हमलों में यूक्रेन के 13 नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा हमले में संपत्ति का भारी नुकसान भी हुआ। वहीं कई लोग बेघर हो गए है।

जानकारों का कहना है कि सौ करोड़ की अमेरिकी सैन्य सहायता से यूक्रेन के सशस्त्र बलों को रॉकेट, गोलाबारूद और अन्य हथियारों की आपूर्ति की जाएगी। रूस के इस हमले के बाद यूक्रेनी सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए रूस के कब्जे वाले क्रीमिया पर हवाई हमला कर हवाई पट्टी को उड़ा दिया। इस हमले में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। माना जा रहा है कि रूसी हवाई हमलों की रफ्तार को कम करने के लिए यूक्रेन ने इस हमले को अंजाम दिया है।

calender
10 August 2022, 06:55 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag