यूरोपीय संघ के देशों में आने वाले वर्षों में भयावह सर्दी पड़ने की चेतावनीः स्ट्रेटन

बेल्जियम के ऊर्जा मंत्री टिन वान डेर स्ट्रेटन ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्राकृतिक गैस की कीमतों को कम करने के लिए अगर कुछ नहीं किया गया तो यूरोपीय संघ के देशों को आगामी पांच से दस में भयावह सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बेल्जियम के ऊर्जा मंत्री टिन वान डेर स्ट्रेटन ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्राकृतिक गैस की कीमतों को कम करने के लिए अगर कुछ नहीं किया गया तो यूरोपीय संघ के देशों को आगामी पांच से दस में भयावह सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गैस और बिजली की कीमत बढ़ने से रोकने के लिए पूरे यूरोपीय संघ मांग कर रहा है। बेल्जियम के ऊर्जा मंत्री स्ट्रेटन ने ट्विटर किया, यूरोप में गैस की कीमतों को तत्काल स्थिर करने की जरूरत है और गैस की कीमतों पर तत्काल रोक लगाने की अवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि गैस और बिजली की कीमतों में सुधार लाने की सख्त जरुरत है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अगर हम कुछ नहीं करते हैं, तो अगले पांच से दस सालों में सर्दियां भयावह होंगी। यूरोपीय संघ के देश ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। प्रमुख गैस आपूर्तिकर्ता रूस ने फरवरी में यूक्रेन पर हमला किया, इसके बाद रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लग गये। इसके बाद पश्चिमी देशों ने रूस से आपूर्ति को प्रतिबंधित कर दिया है।

ऊर्जा मंत्री लगातार बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने आगामी कुछ वर्षों में भयावह सर्दी पड़ने की चेतावनी दी है।

calender
29 August 2022, 03:28 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो