दुनियाभर में नए साल का स्वागत, लेकिन यूक्रेन पर रूस के ताजा हमलों से बढ़ी कड़वाहट

यूक्रेन के लिए साल 2023 की शुरूआत बहुत खराब हुई। जैसे ही रात के 12 बजे रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों से हमला कर दिया।

Nisha Srivastava

विश्व भर में नए साल का स्वागत बड़े धूमधाम से किया गया। न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सभी ने नए साल का जश्न मनाया लेकिन यूक्रेन के लिए साल 2023 की शुरूआत बहुत खराब हुई। जैसे ही रात के 12 बजे रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों से हमला कर दिया।

आपको बता दें कि यूक्रेन को इस बार का डर था कि रूस उस पर मिसाइल से वार न करे और वही नए साल में रूस का यूक्रेन पर जबरदस्त हमला,बज उठे खतरे के सायरन,चारों ओर धुएं के गुबार हुआ।

रूस ने शनिवार को भी किया था मिसाइल से हमला

कीव में हमले से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोगों ने शेल्टर होम में शरण ली। रूस के इस हमले से कीव के नागरिकों को कोई चोट नहीं आई है। कीव के मेयर विराली क्विट्सको ने इस हमले की मौजूदा स्तिथि की जानकारी दी।

आपको बता दें कि शनिवार को भी रूस ने करीब 20 यूक्रेन पर दागी थी। युक्रेन और रूस का युद्ध 11 महीने से चल रहा है। अभी तक दोनों देशों के बीच का वार खत्म नहीं हुआ है।

कीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा का कहना है कि यूक्रेन पर ड्रोन की मदद से हमले किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Russia-Ukraine War: जंग में भेजने से पहले रूस अपने सैनिकों के स्पर्म क्यों संभाल रहा?

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag