मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान झड़प, हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ता आमने-सामने

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच मुर्शिदाबाद में तनाव देखने को मिला, जहां हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. हालांकि, पुलिस की मौजूदगी में हालात जल्द ही काबू में आ गए.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey


नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प की घटना सामने आई. बताया गया कि कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे थे, जहां एक दिन पहले कच्चा बम फेंका गया था. इसी दौरान TMC समर्थकों के साथ उनकी तीखी बहस हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. मौके पर भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात रहे, जिससे स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया. ASP माजिद खान ने कहा कि हालात अब पूरी तरह शांतिपूर्ण हैं. वहीं, कबीर ने दावा किया कि अधिकांश सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है, लेकिन कुछ बूथों पर गड़बड़ी हुई थी. डोमकल क्षेत्र में मतदाताओं ने TMC पर धमकाने के आरोप भी लगाए. सुबह 9 बजे तक राज्य में 18.76% मतदान दर्ज किया गया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो