बंगाल वोटिंग में EVM विवाद: टेप मिलने पर आयोग सख्त, री-पोल के आदेश

पश्चिम बंगाल में मतदान के बीच EVM पर टेप मिलने का मामला सामने आते ही सियासत गरमा गई. चुनाव आयोग ने तुरंत एक्शन लेते हुए प्रभावित बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey


नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान EVM पर टेप मिलने का विवाद सामने आया, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया. बीजेपी नेता Amit Malviya ने आरोप लगाया कि फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में EVM पर टेप लगने से बीजेपी उम्मीदवार का नाम छिप गया. मामले को गंभीर मानते हुए चुनाव आयोग ने तुरंत जांच के बाद फैसला लिया कि जिन बूथों पर EVM पर काला या सफेद टेप पाया जाएगा, वहां पुनर्मतदान कराया जाएगा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी Manoj Kumar Agarwal ने कहा कि अगर ऐसी घटनाएं बड़े स्तर पर मिलती हैं तो पूरे विधानसभा क्षेत्र में भी री-पोल हो सकता है. आयोग ने पहले ही निर्देश दिए थे कि EVM पर सभी उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट दिखने चाहिए. अधिकारियों ने इसे गंभीर चुनावी अपराध बताते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो