सुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, समारोह में PM मोदी और अमित शाह समेत कई बड़ी हस्थियां शामिल

पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की पहली सरकार. BJP नेता सुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. कोलकाता में हुए भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए. भाजपा समर्थकों में इस ऐतिहासिक पल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने मिला.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया. कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और देश की अनेक बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं. भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में समारोह को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला.

कब और कहां चुने गए थे नेता?

भाजपा विधायक दल की बैठक में सुभेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया था. पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने उनके नाम का समर्थन किया, जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए अधिकृत किया गया. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे और उन्होंने विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया को पूरी तरह लोकतांत्रिक बताया.

बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया. पार्टी की इस जीत को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. सुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में भाजपा ने कई अहम सीटों पर जीत दर्ज की और तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चुनौती दी.

शपथ ग्रहण समारोह में जुटी बड़ी हस्तियां

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप दिया गया. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए. राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनीं.

शपथ के बाद सुवेंदु अधिकारी ने जताया आभार

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं का अभिवादन किया. समारोह के दौरान उन्होंने मंच पर मौजूद नेताओं को गले लगा कर समर्थन और भरोसे के लिए धन्यवाद भी जताया.

दिलीप घोष ने कैबिनेट मंत्री पद की ली शपथ

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बीच राज्यपाल आरएन रवि ने भाजपा नेता दिलीप घोष को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और दिलीप घोष ने राज्य के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का भरोसा जताया.

सुभेंदु अधिकारी के सामने बड़ी चुनौतियां

मुख्यमंत्री बनने के बाद सुभेंदु अधिकारी के सामने राज्य में प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने और विकास कार्यों को गति देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी. भाजपा नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में नई राजनीतिक दिशा देखने को मिलेगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो