Ebay, Zoom, Dell के बाद Disney ने किया 7000 वर्कर्स की छंटनी का ऐलान

एंटरटेनमेंट कंपनी Disney ने भी 7000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। आपको बता दें कि बुधवार को कंपनी के सीईओ बॉब इगर ने वर्कर्स को नौकरी ने निकालने का फैसला किया है।

calender

एक तरफ महंगाई बढ़ रही है तो दूसरी तरफ कर्मचारियों को कंपनियां नौकरी से निकाल रही हैं। फेसबुक, ट्वीटर, गूगल, Ebay, Zoom, Dell, अमेजन समेत कई कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है। अब इसमें एंटरटेनमेंट कंपनी Disney ने भी 7000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। आपको बता दें कि बुधवार को कंपनी के सीईओ बॉब इगर ने वर्कर्स को नौकरी ने निकालने का फैसला किया है। कंपनी ने बयान दिया है कि “ये फैसला कंपनी में 5.5 अरब डॉलर की लागत को बचाने के लिए लिया गया है।

“ कंपनी के सीईओ ने कहा है कि “मैं इस निर्णय को हल्के में नहीं लेता। मेरे मन में दुनिया भर में हमारे वर्कर्स के प्रतिभा और समर्पण के लिए बहुत सम्मान और प्रशंसा है।“ रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल मंदी को देखते हुए कंपनियां पर खर्चा बचाने के लिए कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। आपको बता दें कि Disney Plus के 1 प्रतिशत सब्सक्राइबर्स घटे हैं। 31 दिसंबर 2022 Disney Plus के 168.1 मिलियन सब्सक्राइबर्स रह गए थे।

हाल ही में Ebay, Zoom, Dell ने भी अपनी कंपनी में छंटनी की घोषणा की थी। आपको बता दें कि Ebay जल्द ही 500 कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है। यह कंपनी में काम करने वाले वर्कर्स की 4 प्रतिशत की छंटनी होगी। इसके अलावा Dell कंपनी ने एक बार फिर अपने यहां काम कर रहे लोगों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार Dell 6650 कर्मचारियों की बहुत जल्द छंटनी करने वाली है। आपको बता दें कि ये छंटनी ग्लोबल वर्कफोर्स में की जाएगी। Zoom जूम वीडियो कम्युनिकेशंस ने मंगलवार को घोषणा की कि वह लगभग 1,300 कर्मचारियों या लगभग 15% कर्मचारियों की छंटनी करेगा।

First Updated : Thursday, 09 February 2023