साल 2022 में चार बार महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर

एक साल के अंदर 14 किलों वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 154 रुपये की बढ़ोतरी हुई है वहीं दूसरी तरफ 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कामत में 357 रुपये की गिरावट आई है। साल 2022 में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 18 बार बदलाव किया गया जिसमें 6 बार इसके दाम बढ़ाए गए तो वहीं 12 बार इसके दाम घटाए गए है।

Vishal Rana
Vishal Rana

जहां साल 2022 में महंगाई अपने चरम पर रही तो वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम इस साल चार बार बढ़ाये गए। जिसके चलते आम आदमी की जेब पर काफी असर पढ़ा है साल 2022 में जनता को महंगाई से जरा भी राहत नहीं मिली है।

बता दे, एक साल के अंदर 14 किलों वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 154 रुपये की बढ़ोतरी हुई है वहीं दूसरी तरफ 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कामत में 357 रुपये की गिरावट आई है। साल 2022 में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 18 बार बदलाव किया गया जिसमें 6 बार इसके दाम बढ़ाए गए तो वहीं 12 बार इसके दाम घटाए गए है।

साल 2022 जुलाई में आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव किया गया था इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इसके अलावा नवंबर 2022 में कमर्शियल गैंस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया था इस दौरान कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी जिसके बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1860 रुपये से घटकर 1744 रुपये पर आ गई थी।

वहीं अब सरकार नए साल पर घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतों की दरें लागू करेगी। हालांकि इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि सरकार नए साल पर दोनों तरह के गैस सिलेंडर की कीमतों को घटायेगी या फिर से इसमें इजाफी देखने को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें............

31 दिसंबर से पहले नहीं भरा टैक्स तो होगी बड़ी परेशानी

calender
30 December 2022, 04:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो