अमेजन भारत में 500 कर्मचारियों की करेगा छंटनी, वोडाफोन ने भी 11 हजार वर्कर्स को दिखाएगा बाहर का रास्ता

अमेजन ने भारत में छंटनी की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार पूरे देश भर में लगभग 500 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। वहीं टेलीकॉम सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक वोडाफोन ने 11,000 वर्कर्स की छंटनी करने का ऐलान किया है।

calender

Amazon-Vodafone Layoffs : दुनियाभर में आर्थिक तंगी का कारण बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स समेत टेक कंपनियों में तेजी से छंटनी की जा रही है। हजारों की संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है। अब ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन ने भारत में छंटनी की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार पूरे देश भर में लगभग 500 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।

आपको बता दें कि मार्च के अंत में अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने इसका ऐलान किया था। जिसके बाद विश्व भर में कंपनी ने 9 हजार वर्कर्स को नौकरी से निकाल दिया था।

अमेजन दूसरी बार हो रही छंटनी

पिछले कुछ महीने में देखें तो अमेजन दूसरी बार कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार कंपनी ने कोच्चि और लखनऊ में सेलर ऑनबोर्डिंग फंक्शन बंद कर दिए हैं। साल 2023 की शुरुआत में ही कंपनी ने घोषणा की थी कि वो लगभग 18,000 वर्कर्स की छंटनी करेगा।

नवंबर 2022 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी डंडिया में कई नौकरियों को खत्म कर सकती है। पिछले साल भारत में अमेजन ने अपने कई बिजनेस को बंद कर दिया है। इनमें एडटेक, डिलीवरी, फूड और होलेसेल डिस्ट्रीब्यूशन शामिल हैं।

वोडाफोन भी करेगा छंटनी

टेलीकॉम सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक वोडाफोन ने 11,000 वर्कर्स की छंटनी करने का ऐलान किया है। कंपनी के अनुसार आने वाले तीन सालों के अंदर 11 हजार वर्कर्स को नौकरी से निकाला जाएगा। यह छंटनी व्यापार में घाटे के कारण की जाएगी। कंपनी ने कहा कि वोडाफोन के कैश फ्लो में भारी गिरावट होने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि जिन कर्मचारियों की हायरिंग पिछले महीने की गई थी, उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

बड़े स्तर पर होगी छंटनी

भारत और कई दूसरे देशों में वोडाफोन अपना बिजनेस करती है। कंपनी में लगभग एक लाख लोग काम करते हैं। जिसमें से 11 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाए जाने की योजना है। यह अबतक की सबसे बड़ी छंटनी है। कंपनी के कहा कि वित्तीय वर्ष में करीब 3.3 अरब यूरो कैश का बिजनेस करेगी।

First Updated : Tuesday, 16 May 2023