अमेरिका के फैसले से शेयर बाजार में हाहाकार, 5 मिनट में 5 लाख करोड़ का नुकसान

अमेरिका ने चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया है. ट्रंप के इस ऐलान के बाद निवेशकों में घबराहट फैल गई, जिससे प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई, जिसका असर आज भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

बजट के बाद सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. अमेरिका ने चीन, कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया है, जिसके बाद निवेशकों में घबराहट फैल गई. इस कारण एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई और इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा. सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 76,827.95 पर आ गया. वहीं, निफ्टी 207.90 अंक गिरकर 23,274.25 पर पहुंच गया.

जैसे ही बाजार खुला, गिरावट तेज हो गई. प्रमुख शेयरों में दबाव देखा गया, खासकर बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर में.

शेयर बाजार का हाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने बजट के दिन की अपनी क्लोजिंग 77,505.96 की तुलना में 77,063.94 पर शुरुआत की. कुछ ही मिनटों में यह 700 अंक गिर गया. निफ्टी भी सेंसेक्स की तरह गिरावट में रहा. निफ्टी ने पिछले बंद 23,482.15 के मुकाबले 23,319 पर शुरुआत की.

निवेशकों को हुआ 5 लाख करोड़ का नुकसान

बाजार में गिरावट के कारण बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 424 लाख करोड़ रुपये से घटकर 419 लाख करोड़ रुपये हो गया. इससे निवेशकों को सिर्फ कुछ ही मिनटों में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

ग्लोबल बाजार का हाल

शेयर बाजार में बजट के बाद तेजी का अनुमान था, लेकिन रिजर्व बैंक की बैठक और ग्लोबल मार्केट ने बाजार का मूड खराब कर दिया. अमेरिका द्वारा चीन, कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ बढ़ाने के बाद दुनियाभर के बाजारों में कमजोरी देखी जा रही है. अमेरिकी बाजार का डाउ फ्यूचर्स 550 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि डाउ जोन्स में 337 अंक, S&P 500 में 30.64 अंक और नैस्डैक में 54 अंक की गिरावट आई.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag