अरबपतियों की सूची में पहले नंबर में शामिल हुए ELON Musk, जानिए भारतीय उद्योगपतियों के नाम

Worlds Richest Person:  ELON Musk एक बार फिर अरबपतियों की सूची में पहले नंबर पर स्थान प्राप्त कर लिए हैं। जिसके बाद अब बर्नार्ड अर्नाल्ट (BernardArnault) दूसरे नंबर पर आ गए हैं। तो चलिए जानते है अरबपतियों के लिस्ट में और कौन-कौन शामिल हुआ है।

calender

World's Richest Person: दुनिया के अरबपतियों की सूची में फिर से बदलाव देखने को मिला है। इस बार इस सूची के पहले नंबर पर टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर के CEO एलन मस्क ने अपना नाम दर्ज कर लिया है। दुनिया के अरबपतियों के लिस्ट में एलन मस्क, बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। बीते 24 घंटों में एलन मस्क की नेटवर्थ में 1.98 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई है।

एलन मस्क की नेटवर्थ-

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क की नेटवर्थ की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 1.98 अरब डॉलर की बढ़त हुई है जिसके बाद उनकी कुल नेट वर्थ 192 अरब डॉलर हो गई है। वही फ्रांसीसी उद्योगपति बर्नार्ड अर्नाल्ट को 5.35 अरब डॉलर का घाटा हुआ है जिसके बाद उनकी कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर रह गई है। बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के अरबपतियों के सूची में दूसरे नंबर पर हैं।

अरबपतियों के सूची में भारतीय उद्योगपतियों के नाम-

दुनिया के  सबसे अमीर व्यक्तियों के लिस्ट में पहले स्थान पर ELON Musk हैं वही दूसरे स्थान पर बर्नार्ड अर्नाल्ट, तीसरे स्थान पर जेफ बेजोस जिनकी नेट वर्थ 144 करोड़ डॉलर है, वही चौथे स्थान पर माइक्रोफ्ट के सीईओ बिल गेट्स है जिनकी कुल नेट वर्थ 125 अरब डॉलर है। दुनिया के अमीरों की सूची में पांचवें स्थान पर लैरी एलिसन है जिनकी कुल संपत्ति 118 अरब डॉलर है। इस सूची में भारतीय उद्योगपतियों ने भी अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयर पर्सन और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी 13 वें स्थान पर हैं। अंबानी की कुल संपत्ति 84.7 अरब डॉलर है। वही गौतम अडानी 19वें स्थान पर है इनका कुल नेट वर्थ 61.3 अरब डॉलर है।  

First Updated : Thursday, 01 June 2023