Go First Crisis : गो फर्स्ट संकट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया रिएक्शन

गो फर्स्ट एयरलाइन संकट पर पहली बार देश के नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी आज गो फर्स्ट के स्थिति है वो एविएशन क्षेत्र के लिए अच्छी बात नहीं है।

calender

देश की सबसे सस्ती हवाई सेवा देने वाली गो फर्स्ट एयरलाइन पिछले कुछ समय से आर्थिक संकटों का सामना कर रही है। हालात इतने बुरे थे कि एयरलाइन को कई दिनों तक हवाई सेवाओं पर रोक तक लगाना पड़ा। कंपनी ने खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) से आवेदन किया था। बता दें गो फर्स्ट ने 3 मई 2023 से अपनी सभी फ्लाइट्स के ऑपरेशन पर रोक लगा दी थी।

अब गो फर्स्ट एयरलाइन संकट पर पहली बार देश के नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी आज गो फर्स्ट के स्थिति है वो एविएशन क्षेत्र के लिए अच्छी बात नहीं है।

नागरिक विमानन मंत्री का बयान

नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गो फर्स्ट पर कहा कि गो फर्स्ट संकट देश के एविएशन क्षेत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की हर एयरलाइन नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत आती है। लेकिन हर कंपनी को अपना आर्थिक प्रबंधन खुद ही मजबूत करना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा जहां तक एयरलाइंस की मदद की बात है तो नागरिक उड्डयन मंत्रालय कंपनियों की मूलभूत मुद्दे पर हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।

27 मई के शूरू करेगी सेवा

गो फर्स्ट अब 27 मई से अपनी हवाई सेवाओं को शुरू करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गो फर्स्ट एयरलाइन 19 मई से अपने पायलटों के लिए ट्रेनिंग सेशन की शुरुआत करेगी। एयरलाइन इससे पहले 27 छोटे एयरक्राफ्ट का संचालन कर रही थी। खबर है कि कंपनी अब 20 फ्लाइट्स के साथ अपने ऑपरेशन की एक बार फिर शुरुआत कर सकती है। गो फर्स्ट सबसे ज्यादा फ्लाइट का संचालन दिल्ली और मुंबई के लिए करेगी। वहीं कंपनी ने पहले 26 मई तक हवाई यात्रा पर बंद का ऐलान किया था।

First Updated : Friday, 19 May 2023