सोना-चांदी हुआ धड़ाम, ईरान युद्ध के बीच अचानक आई भयानक गिरावट! जानें अपने शहरों के रेट

आज का दिन सोने और चांदी के निवेशकों के लिए बेहद ही फायदेमंद है. वैश्विक बाजार से लेकर भारत में भी कीमतें लुढ़क रही है. ऐसे में सोने-चांदी के दाम में गिरावट के बाद जान लीजिए आज का ताजा रेट.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: सोने और चांदी के निवेशकों के लिए आज अच्छा मौका आया है. 16 मार्च 2026 को सोमवार के दिन सोने-चांदी के दाम में अच्छी गिरावट देखी गई. वैश्विक बाजार से लेकर भारत में भी कीमतें लुढ़क रही है. ईरान युद्ध के बावजूद सेफ हेवन माने जाने वाले सोने में बिकवाली का दबाव है. अगर आप आज खरीदारी या निवेश की सोच रहे हैं, तो जानिए ताजा रेट और वजह.

MCX पर सोने-चांदी की गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. अप्रैल 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना करीब 1.2% गिरकर ₹1,56,500 के आसपास पहुंच गया. वहीं, मई 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी में 2% से ज्यादा की गिरावट आई और यह ₹2,54,000 के स्तर पर ट्रेड कर रही है. यह गिरावट पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद आई है.

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव

देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम अलग-अलग हैं, लेकिन सभी जगह गिरावट दिख रही है. चेन्नई में सोना सबसे महंगा ₹1,59,000 के करीब चल रहा है. हैदराबाद में ₹1,59,000 और बेंगलुरु में ₹1,58,900 के आसपास है.

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,58,500 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है. मुंबई में यह ₹1,58,800 और कोलकाता में ₹1,58,500 के स्तर पर है. 22 कैरेट सोना जो ज्यादातर गहनों में इस्तेमाल होता है वह औसतन ₹1,45,000-1,46,000 प्रति 10 ग्राम के बीच है.

शहरों के हिसाब से चांदी के दाम 

चांदी में भी गिरावट है, लेकिन शहरों में अंतर बना हुआ है. चेन्नई में एक किलो चांदी ₹2,59,000 से ऊपर है. हैदराबाद में ₹2,59,000 के करीब, मुंबई में ₹2,59,000 और कोलकाता में ₹2,58,000 के आसपास. दिल्ली में यह ₹2,58,000-2,59,000 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. ध्यान दें, इन भावों में GST और मेकिंग चार्ज अलग से लगेंगे.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का अपडेट

ग्लोबल मार्केट में भी बिकवाली है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 0.6% गिरकर $5,028 प्रति औंस पर है. चांदी 0.8% टूटकर $80.70 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. हाल ही में सोने ने ऊंचे स्तर छुए थे, लेकिन अब प्रॉफिट बुकिंग हो रही है.

गिरावट की मुख्य वजह

जानकारों के मुताबिक गिरावट के करीब तीन बड़े कारण है:

  • अमेरिकी फेड की 17 मार्च से शुरू होने वाली बैठक- ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने से निवेशक सतर्क हैं.
  • मजबूत डॉलर- कच्चे तेल के $100 पार रहने से डॉलर मजबूत हुआ, जो सोने पर दबाव डालता है.
  • ईरान युद्ध का प्रभाव- युद्ध से शुरू में सोने की डिमांड बढ़ी थी, लेकिन अब अस्थिरता और प्रॉफिट बुकिंग से कीमतें गिर रही है.

यह गिरावट खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, लेकिन बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो