ऑस्कर 2026 में धमाल! 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने मारी बाजी, तो वहीं इस एक्ट्रेस ने जीता सबसे बड़ा पुरस्कार

यहां 2026 के ऑस्कर में हॉलीवुड ने धमाल मचा दिया है. कई बड़ी फिल्मों ने कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन वन बैटल आफ्टर अनदर ने सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड जीतकर सबको पीछे छोड़ दिया. माइकल बी. जॉर्डन को बेस्ट एक्टर और जेसी बकले को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला. क्या जबरदस्त शाम रही.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में संपन्न हुआ, जहां दुनिया भर की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया. इस साल का समारोह फिल्म प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें रेड कार्पेट की चमक से लेकर अवॉर्ड घोषणाओं तक हर पल यादगार रहा.

फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी और कुल 6 ऑस्कर अपने नाम किए, जिसमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर जैसे प्रमुख पुरस्कार शामिल हैं. वहीं सिनर्स ने भी 4 अवॉर्ड जीतकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई.

वन बैटल आफ्टर अनदर की शानदार जीत

फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर ने ऑस्कर 2026 में सबसे ज्यादा 6 पुरस्कार जीते. फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला. पॉल थॉमस एंडरसन को बेस्ट डायरेक्टर का सम्मान दिया गया. शॉन पेन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार मिला. इसके अलावा बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले और बेस्ट कास्टिंग जैसे कैटेगरी में भी यह फिल्म विजेता रही.

माइकल बी जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर

फिल्म सिनर्स के लिए माइकल बी जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड प्रदान किया गया. उनकी शानदार और प्रभावशाली परफॉर्मेंस ने जूरी और दर्शकों का दिल जीता. यह उनकी पहली ऑस्कर जीत है, जिसने उन्हें हॉलीवुड में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया.

जेसी बकले बनी बेस्ट एक्ट्रेस

फिल्म हैमनेट में अपनी भावुक और मजबूत एक्टिंग के लिए जेसी बकले को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला. उनकी परफॉर्मेंस ने क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों को प्रभावित किया. इस जीत के साथ जेसी बकले अब हॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में शुमार हो गई हैं.

सिनर्स ने भी कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए

रयान कूगलर निर्देशित फिल्म सिनर्स ने कुल 4 ऑस्कर जीते. फिल्म को बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी जैसे महत्वपूर्ण पुरस्कार मिले. माइकल बी जॉर्डन की बेस्ट एक्टर जीत के साथ यह फिल्म इस साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो गई.

ऑस्कर 2026 के प्रमुख विजेता

  • बेस्ट फिल्म - वन बैटल आफ्टर अनदर

  • बेस्ट एक्टर - माइकल बी जॉर्डन (फिल्म सिनर्स)

  • बेस्ट एक्ट्रेस - जेसी बकले (फिल्म हैमनेट)

  • बेस्ट डायरेक्टर - पॉल थॉमस एंडरसन (फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर)

  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - शॉन पेन (फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर)

  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - एमी मैडिगन (फिल्म वेपन्स)

  • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म - सेंटीमेंटल वैल्यू

  • बेस्ट एडिटिंग - वन बैटल आफ्टर अनदर

  • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले - सिनर्स (रयान कूगलर)

  • बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले - वन बैटल आफ्टर अनदर (पॉल थॉमस एंडरसन)

  • बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग - गोल्डन (फिल्म के पॉप डेमन हंटर्स)

  • बेस्ट म्यूजिक ओरिजिनल स्कोर - सिनर्स

  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - सिनर्स

  • बेस्ट साउंड - एफ1

  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म - मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन

  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म - ऑल द एम्प्टी रूम्स

  • बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स - अवतार फायर एंड ऐश

  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - फ्रैंकेंस्टाइन

  • बेस्ट कास्टिंग - वन बैटल आफ्टर अनदर

  • बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म - द सिंगर्स एंड टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा

  • बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म - के पॉप डेमन हंटर्स

  • बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म - द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स

  • बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग - फ्रैंकेंस्टाइन

  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन - फ्रैंकेंस्टाइन  

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो