करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर लिया 'डिजिटल डिटॉक्स', शाहरुख-आलिया समेत कई सेलेब्स को किया अनफॉलो

करण जौहर ने अचानक इंस्टाग्राम पर अपनी फ्रेंड लिस्ट को साफ करते हुए फिल्म इंडस्ट्री के अपने सबसे करीबी दोस्तों को अनफॉलो कर दिया है. शाहरुख खान से लेकर उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस लिस्ट में शामिल है.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता और डायरेक्टर करण जौहर इन दिनों अपने एक चौंकाने वाले फैसले को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. करण जौहर ने अचानक इंस्टाग्राम पर अपनी फ्रेंड लिस्ट को साफ करते हुए फिल्म इंडस्ट्री के अपने सबसे करीबी दोस्तों को अनफॉलो कर दिया है. इस लिस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से लेकर उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस आलिया भट्ट, करीना कपूर और जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. 

फॉलोअर्स की संख्या में आई भारी गिरावट

करण जौहर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अचानक आए इस बदलाव का असर उनके फॉलोअर्स की संख्या पर भी साफ देखने को मिला है. कल उनके हैंडल पर 18 मिलियन फॉलोअर्स थे. अब यह घटकर 17.5 मिलियन रह गई है. इसके साथ ही करण अब इस प्लेटफॉर्म पर सिर्फ 74 लोगों को फॉलो कर रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा फॉलोइंग लिस्ट में बरकरार

वहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अभी भी उनकी फॉलोइंग लिस्ट में बरकरार हैं. करण ने उन स्टार्स को भी अनफॉलो किया है जिन्हें उन्होंने खुद इंडस्ट्री में ब्रेक दिया था. जिसमें उनकी 'धर्मा प्रोडक्शंस' की लाडली आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल हैं. इसके अलावा जान्हवी कपूर और मलाइका अरोड़ा भी अब उनकी लिस्ट से गायब हैं.

मनीष मल्होत्रा को भी लिस्ट से हटाया 

करण जौहर का यह फैसला इसलिए भी फैंस को हजम नहीं हो रहा है क्योंकि हाल ही में उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट 'मेट गाला' में मनीष मल्होत्रा के कस्टमाइज्ड आउटफिट में अपना शानदार डेब्यू किया था. मनीष मल्होत्रा और करण की दोस्ती दशकों पुरानी है लेकिन डिजिटल स्पेस में अब दोनों का यह कनेक्शन टूट चुका है. 

सामने आई अनफॉलो करने की असली वजह 

करण जौहर ने सामने आकर इस राज से पर्दा उठाया. करण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद स्पष्ट नोट शेयर करते हुए इस कदम के पीछे की असली वजह बताई. करण ने लिखा कि यह कोई आपसी विवाद नहीं बल्कि एक सोची-समझी 'डिजिटल डिटॉक्स' प्रक्रिया है.

मानसिक एनर्जी को करना चाहते है कम

उन्होंने आगे साफ किया कि वह इंस्टाग्राम पर बिताए जाने वाले अपने समय और मानसिक एनर्जी को कम करना चाहते हैं जिसके लिए यह कदम उठाना जरूरी था. अपने बेबाक अंदाज में करण ने यह भी जोड़ दिया कि उनके इस पर्सनल फैसले को नेशनल न्यूज नहीं बनाया जाना चाहिए.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो