Samsung Galaxy में इंटरनेट के बिना WhatsApp, X जैसे ऐप्स चलेंगे, तैयारी पूरी, जानें पूरी डिटेल्स
सैमसंग गैलेक्सी फोन में अब इंटरनेट के बिना भी वाट्सऐप, एक्स जैसे सोशल मीडिया ऐप्स चल सकेंगे. कंपनी सैटेलाइट रेडी ऐप्स फीचर पर काम कर रही है. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह कमाल का अपडेट दूर-दराज के इलाकों में भी चैटिंग और मैसेजिंग को सुपर आसान बना देगा.

सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में अब एक क्रांतिकारी फीचर आने वाला है, जो यूजर्स को इंटरनेट के बिना भी सोशल मीडिया और जरूरी ऐप्स इस्तेमाल करने की सुविधा देगा. कंपनी ने सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए वाट्सऐप, एक्स जैसे लोकप्रिय ऐप्स को 'सैटेलाइट रेडी' बना दिया है, जिससे मोबाइल सिग्नल या इंटरनेट प्लान की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह फीचर खासकर इमरजेंसी, दूरदराज इलाकों या नेटवर्क न आने की स्थिति में जान बचाने वाला साबित हो सकता है.
सैमसंग का यह सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर एप्पल के इमरजेंसी सॉस से अलग है, क्योंकि यहां लोकल टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ पार्टनरशिप के जरिए काम किया जा रहा है. यूजर्स को सैटेलाइट से डायरेक्ट कनेक्शन मिलेगा, जिससे मैसेजिंग, मैप्स और अन्य ऐप्स बिना मोबाइल डेटा के चल सकेंगे.
बिना इंटरनेट के कैसे चलेंगे ये ऐप्स?
सैमसंग गैलेक्सी फोन्स में अब सैटेलाइट रेडी ऐप्स की लिस्ट उपलब्ध है, जो बिना मोबाइल इंटरनेट या सिग्नल के भी काम करते हैं. इनमें शामिल हैं:
-
Find My Mobile
-
Google Maps
-
Google Play Services
-
Grok
-
Messenger (Facebook)
-
Messages
-
Samsung Account
-
Samsung Find
-
Samsung Health
-
Weather
-
WhatsApp
-
X
ये ऐप्स सेटिंग्स > कनेक्शन्स > सैटेलाइट मेन्यू में चेक किए जा सकते हैं.
लोकल टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ पार्टनरशिप
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर @theonecid ने दावा किया है कि सैमसंग ने गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट रेडी ऐप्स दिए हैं, जो बिना मोबाइल इंटरनेट के भी काम करते हैं. इसके लिए कंपनी को लोकल मोबाइल ऑपरेटर के साथ साझेदारी करनी पड़ती है. उदाहरण के लिए सैमसंग ने नॉर्थ अमेरिका में AT&T, Verizon और T-Mobile के साथ पार्टनरशिप की है. वहीं, यूरोप में कंपनी ने MasOrange, Virgin Media O2 को अपना सहयोगी बनाया है. जापान में कंपनी ने Docomo, KDDI, Rakuten Mobile जैसे ऑपरेटर्स के साथ साझेदारी की है.
Samsung now displays satellite-ready apps on your phone pic.twitter.com/36NKNjd9R2
— CID (@theonecid) March 12, 2026


