पुतिन ने जानवरों के ऑर्गन्स से 120 साल तक जीने का बनाया प्लान, 26 अरब डॉलर का हुए खर्च

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समर्थन से एक बड़े एंटी-एजिंग और लाइफ एक्सटेंशन प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है. जिसमें इंसानों की उम्र बढ़ाने और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कम करने पर रिसर्च की जा रही है.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: रूस में चल रहे एक महत्वाकांक्षी वैज्ञानिक कार्यक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है. बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समर्थन से एक बड़े एंटी-एजिंग और लाइफ एक्सटेंशन प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस पहल का उद्देश्य ऐसी तकनीकों को विकसित करना है जो इंसानों की उम्र बढ़ाने और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद कर सकें.

क्या है पूरा प्लान? 

रिपोर्टों के अनुसार, इस प्लान के तहत वैज्ञानिक कई मॉडर्न बायो टेक्नोलॉजी पर रिसर्च कर रहे हैं. इनमें जीन थेरेपी, 3डी बायोप्रिंटिंग और ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन  से जुड़ी नई तकनीकें शामिल हैं. दावा किया जा रहा है कि इन प्रयासों का लक्ष्य भविष्य में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना और लाइफ एक्सपेक्टेंसी को बढ़ाना है. खास बात है कि इस रिसर्च पर 26 अरब डॉलर इन्वेस्ट किए गए हैं. 

क्या है जेनोट्रांसप्लांटेशन 

सबसे अधिक चर्चा जेनोट्रांसप्लांटेशन तकनीक को लेकर हो रही है. इस प्रक्रिया में वैज्ञानिक जेनेटिक रूप से रिवाइज्ड जानवरों के ऑर्गन को ह्यूमन ट्रांसप्लांट के लिए उपयोगी बनाने पर शोध कर रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह तकनीक सफल होती है तो ऑर्गन की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए नई उम्मीद पैदा हो सकती है.

उम्र बढ़ाते में होगी मदद 

इसके अलावा, अत्यधिक कम तापमान वाली क्रायोथेरेपी और कोशिकाओं के क्षरण को धीमा करने वाली जीन आधारित तकनीकों पर भी अध्ययन जारी है. कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि भविष्य में ऐसी तकनीकें उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं, हालांकि इस दिशा में अभी व्यापक शोध और परीक्षण की आवश्यकता है.

पुतिन की बेटी मारिया भी रिसर्च में शामिल 

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस प्लान की निगरानी रूस के वैज्ञानिक और चिकित्सा विशेषज्ञों की एक विशेष टीम कर रही है. इनमें राष्ट्रपति पुतिन की बेटी मारिया वोरोनत्सोवा का नाम भी सामने आया है, जो चिकित्सा और जेनेटिक्स के क्षेत्र से जुड़ी मानी जाती हैं. हालांकि, कई विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की परियोजनाओं से जुड़े दावों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है. उनका मानना है कि उम्र बढ़ाने या बुढ़ापे को पूरी तरह रोकने जैसा कांसेप्ट अभी साइंटिफिक रिसर्च  के शुरुआती चरणों में हैं और इसको लेकर अभी कोई भी रिजल्ट निकलना जल्दबाजी होगी. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो