'अब कोई भी चुनाव नहीं लडूंगा...', बाहुबली अनंत सिंह का बड़ा फैसला, बच्चे संभालेंगे सियासत की कमान
बिहार में राज्यसभा चुनाव के दौरान जेल में बंद बाहुबली नेता और जदयू विधायक अनंत सिंह मतदान के लिए विधानसभा पहुंचे. मतदान पूरा करने के बाद वे फिर से जेल लौट गए. इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि अब वे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे और राजनीति में उनके बच्चे आगे बढ़ेंगे.

अनंत सिंह ने एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत का दावा करते हुए गठबंधन की मजबूती पर जोर दिया. मुख्यमंत्री पद को लेकर भी उन्होंने निशांत कुमार का नाम लिया और कहा कि बड़े नेता ही अंतिम फैसला लेंगे. उनके इस बयान से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है.
खबर अपडेट हो रही है...