LPG किल्लत और महंगाई पर PM मोदी ने नेहरू के रेड फोर्ट भाषण का याद दिलाया, जानिए कोरिया वॉर के दैरान क्या कहा था?

पीएम मोदी ने ईरान युद्ध से उपजी एलपीजी किल्लत और महंगाई पर हमले का जवाब देते हुए 1951 का इतिहास याद दिलाया. उस समय नेहरू ने भी कोरियाई युद्ध को महंगाई का कारण बताया था. मोदी ने कहा, वैश्विक संकटों का असर तो पड़ता ही है, लेकिन विपक्ष सिर्फ राजनीति करने में लगा है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

मिडिल ईस्ट में जारी जंग और ईरान संकट के कारण देश में एलपीजी की कमी को लेकर छिड़ी बहस के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक ऐतिहासिक भाषण का जिक्र किया. पीएम मोदी ने पंडित नेहरू के एक पुराने बयान का उल्लेख करते हुए वैश्विक घटनाओं के भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव की बात काई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में किसान सम्मान निधि की राशि जारी करने के मौके पर याद दिलाया कि 15 अगस्त 1951 को पंडित नेहरू ने देश में बढ़ती कीमतों और महंगाई के लिए 'कोरियाई युद्ध' जैसे बाहरी कारणों को जिम्मेदार ठहराया था.

नेहरू का द्वारा कही गई बात

नेहरू ने तब कहा था कि महंगाई के पीछे दो कारण हैं-पहला वह जो हमारे नियंत्रण से बाहर है (जैसे कोरिया का युद्ध) और दूसरा वह जिसे हम नियंत्रित कर सकते हैं. जैसे कालाबाजारी. पीएम मोदी ने कहा, एक तरफ बीजेपी एनडीए सरकार किसानों को लेकर काम कर रही है और हम देश को आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हैं वही आज कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है वो किसी भी स्थिति में देश के प्रति ईमानदार नहीं है.

क्या कहा पीएम मोदी ने?

पीएम मोदी ने कहा कि आज युद्ध से बने संकटों के बीच भी कांग्रेस सिर्फ अफवाहें फैलाने और अपप्रचार करने में जुटी है. मैं जरा कांग्रेस के साथियों से कहना चाहता हूं. एक काम करिए लाल किले पर से 15 अगस्त को पंडित नेहरू जी ने जो भाषण दिए हैं उन्हें जरा भाषण सुनिए, आप सुन कर के हैरान हो जाओगे. लाल किले से 15 अगस्त को एक बार कह रहे हैं पंडित जी कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में लड़ाई चल रही है. इसलिए भारत में महंगाई बढ़ रही है. अब उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया कहां है? और यहां पर महंगाई बढ़ने की बात नेहरू जी कह रहे थे.

नेहरू का पूरा बयान

1951 में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए नेहरू ने कहा था, स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए निरंतर सतर्कता जरूरी है और जो सतर्क नहीं रहता, वह आज की कठोर और निर्दयी दुनिया में टिक नहीं पाता. नेहरू ने आगे कहा, लोग बढ़ती कीमतों, काला बाजारी और ऐसी ही अन्य कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. ये समस्याएं दो कारणों से पैदा होती हैं- पहला, वे कारण जो हमारे नियंत्रण से बाहर हैं, जैसे कोरियाई युद्ध और दूसरा, वे कारण जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो