IPL 2026: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने पंजाब को 4 विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराकर 164 रन का लक्ष्य हासिल किया. साई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी और जेसन होल्डर की शानदार गेंदबाजी जीत की बड़ी वजह रही.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ, जिसमें गुजरात टाइटंस ने आखिरी पलों में शानदार खेल दिखाते हुए पंजाब किंग्स को 4 विकेट से मात दी. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे, जिसके जवाब में गुजरात ने 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

सस्ते में लौटे गिल 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. पारी के दूसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने कप्तान शुभमन गिल को सस्ते में आउट कर टीम को पहला झटका दिया. गिल महज 5 रन बनाकर लौट गए. इसके बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. हालांकि यह साझेदारी ज्यादा लंबी नहीं चली और विजयकुमार विशाक ने बटलर को आउट कर गुजरात को दूसरा झटका दिया. बटलर ने 26 रन बनाए.

इसके बाद गुजरात की पारी लड़खड़ाती नजर आई. मार्कस स्टोयनिस ने निशांत संधु को आउट कर टीम को तीसरा झटका दिया. निशांत 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद साई सुदर्शन एक छोर संभाले रहे, लेकिन विजयकुमार विशाक ने उन्हें भी आउट कर पंजाब को बड़ी सफलता दिलाई. सुदर्शन ने 57 रनों की अहम पारी खेली, जिससे टीम मुकाबले में बनी रही.

मार्कस स्टोयनिस ने बनाए 40 रन 

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी की बात करें तो टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया. सूर्यांश शेडगे ने शानदार अर्धशतक जमाते हुए 29 गेंदों में 57 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उनके अलावा मार्कस स्टोयनिस ने 40 रन बनाए, जबकि मार्को यानसेन और श्रेयस अय्यर ने क्रमशः 20 और 19 रन का योगदान दिया.

गुजरात की ओर से गेंदबाजी में जेसन होल्डर सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके. वहीं मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट हासिल किए. राशिद खान को भी एक सफलता मिली. अंततः गुजरात टाइटंस ने संतुलित प्रदर्शन के दम पर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो